भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे हटाए गए: अमित खत्री बने कार्यकारी अध्यक्ष, क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने की शिकायत के बाद रुका था रिजल्ट – Bhopal News

भोपाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे हटाए गए:  अमित खत्री बने कार्यकारी अध्यक्ष, क्रिमिनल रिकॉर्ड छिपाने की शिकायत के बाद रुका था रिजल्ट – Bhopal News



मप्र यूथ कांग्रेस के भोपाल (शहरी) जिले में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा महीनों पुराना विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। नेशनल यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए जिलाध्यक्ष अंकित दुबे को तत्काल प्रभाव से हटाने और चुनाव में फर्स्ट रनर-अप रहे अमि

.

जांच समिति ने भोपाल आकर दोनों पक्षों से की थी पूछताछ

14 नवंबर को इस मामले में राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति रंजन और लिलिन प्रसाद भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने शिकायतकर्ता अमित खत्री, और निर्वाचित जिलाध्यक्ष अंकित दुबे दोनों के बयान लिए और सभी संबंधित दस्तावेज व आपत्तियां देखी।

जांच समिति ने करीब एक सप्ताह तक रिकॉर्ड खंगाले और राष्ट्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में कहा गया कि अंकित दुबे के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले लंबित पाए गए, जो संगठन की छवि और नियमों के विरुद्ध हैं। इसके चलते उन्हें अध्यक्ष पद पर बने रहना उचित नहीं है। यही रिपोर्ट उनके हटाए जाने का आधार बनी।

चुनाव परिणाम आने के बाद ही शुरू हुआ था विवाद भोपाल यूथ कांग्रेस के चुनाव के दौरान अंकित दुबे पहले स्थान पर आए थे। अमित खत्री दूसरे स्थान (फर्स्ट रनर-अप) पर रहे थे। लेकिन परिणाम घोषित होते ही विवाद खड़ा हो गया।अमित खत्री ने लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि दुबे ने चुनाव नामांकन में अपने लंबित आपराधिक मामलों की सही जानकारी नहीं दी।

कई धाराओं के केस होने के कारण वे पात्रता मानदंड पूरा नहीं करते। जिला संगठन की गतिविधियों में “अनुशासनहीनता और दबाव बनाने” जैसी शिकायतें भी की गईं थीं। इन शिकायतों को देखते हुए राष्ट्रीय समिति ने जांच का निर्णय लिया था।



Source link