Last Updated:
IND vs SA 3rd ODI Weather: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए 6 दिसंबर को मैदान पर उतरेगी. सीरीज फिलहाल एक-एक की बराबरी पर है. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के दौरान कैसा रहेगा विशाखापत्तनम के मौसम का हाल.
नई दिल्ली: तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णयाक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया था. वहीं दूसरे मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने पलटवार करते हुए 4 रन से बाजी मारी थी. ऐसे में अब आखिरी टक्कर में जो भी टीम जीत हासिल करेगी सीरीज उसके नाम होगा. हालांकि, उससे पहले आइए जानते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस वनडे मैच के दौरान कैसा रहेगा विशाखापत्तनम का वेदर.
6 दिसंबर को विशाखापत्तनम का वेदर
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम में तीसरे वनडे मैच की शुरुआत दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर होगी. मैच शुरू होने के समय विशाखापत्तनम का मौसम बहुत ही खुशनुमा रहने की उम्मीद है. दिन के तापमान की बात करें तो वह 27 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं मैच में बारिश की संभावना ना के बराबर है. ऐसे में फैंस को पूरे 100 ओवर का खेल देखने को मिलेगा.
बता दें कि विशाखापत्तनम समंदर के किनारे स्थित है. ऐसे में कई बार वहां मौसम अचानक बिगड़ जाता है और तेज हवाएं भी चलने लगती है, लेकिन भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मैच के दौरान इस तरह की कोई संभावना नहीं है. हवा की बात करें तो 8 से 13 kmph रहने की उम्मीद है. हवा के इस रफ्तार से न तो खेल पर कोई असर पड़ेगा और न ही गेंदबाजों को कोई खास मदद मिलने की उम्मीद है.
मैच में ओस का क्या प्रभाव रहेगा
विशाखापत्तनम में दिन में खुशनुमा मौसम रहेगा, लेकिन शाम होने के साथ ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है. सीरीज के पहले दो मैच में भी ओस ने अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में विशाखापत्तनम में अगर ओस पड़ने की संभावना होगी तो फिर टॉस जीतने वाली टीम निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें