Last Updated:
Steve Smith Viral Video: एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टेडियम में एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अचानक बल्लेबाजी रोक दी. बल्लेबाजी रोकने के पीछे की वजह एक फैन था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट है, जो पिंक बॉल से खेला जा रहा है. गुलाबी गेंद से दूधिया रोशनी में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंच रहे हैं. स्टेडियम में ऐसे ही एक दर्शक की मौजूदगी ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ का माथा ठनका दिया.
गाबा टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो बाउंड्री लाइन के बिल्कुल पास वाले स्टैंड में ऑस्ट्रेलिया की वनडे जर्सी पहने एक फैन पर कैमरे नजर पड़ी. भारी भरकम शरीर के साथ लंबे बाल और दाढ़ी रखे हुए इस फैन के हाथ में बियर की ग्लास थी और उनका पेट निकला हुआ था. स्टीव स्मिथ की नजर जैसे ही इस फैन पर गई उन्होंने अचानक बल्लेबाजी रोक दी. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शराबी फैन को देख साथ के दर्शक भी थे हैरान
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देशों में ये आम है कि क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में फैंस ड्रिंक्स में बियर को एंजॉय करते हैं. गाबा में भी ऐसा ही कुछ था, लेकिन जब स्मिथ का ध्यान भंग हुआ तो स्टेडियम में एक अलग ही तरह का शोर होने लगा, लेकिन जिस फैन के कारण ऐसा हो रहा था वह इससे पूरी तरह अनजान दिखाई दिया. उस फैन ने सभी चीजों को इग्नोर किया और अपनी बियर एंजॉय करते हुए सीट पर बैठ गया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें