प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लेकर बरपाया कहर, गौतम गंभीर का सीना चौड़ा

प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लेकर बरपाया कहर, गौतम गंभीर का सीना चौड़ा


Last Updated:

Prasidh Krishna Bowling: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा की उनकी लचर गेंदबाजी के लिए जमकर आलोचना हुई थी. हालांकि, विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्होंने सबको गलत साबित करते हुए चार विकेट अपने नाम किए.

प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे वनडे में की दमदार गेंदबाजी

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी की जमकर आलोचना हुई थी. प्रसिद्ध ने मैच में टीम इंडिया के लिए 8.2 ओवर में ही 85 रन लुटा दिए. प्रसिद्ध के वनडे करियर का ये सबसे महंगा स्पेल था. रायपुर में मैच के दौरान रोहित शर्मा और केएल राहुल प्रसिद्ध की गेंदबाजी से गुस्सा भी हो गए थे. इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रसिद्ध को खूब कोसा गया. गौतम गंभीर के फैसले पर भी सवाल उठाए गए.

हालांकि, विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के निर्णायक मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट के लेकर सबके मुंह को बंद कर दिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया के लिए इस मैच में 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 66 रन देकर साउथ अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया. इस दमदार कमबैक के बाद ना सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा के आलोचकों को करारा जवाब मिला, बल्कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का सीना भी चौड़ा हो गया होगा.

कुलदीप ने भी किया 4 बल्लेबाजों का शिकार

मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा टीम इंडिया के लिए स्पिनर कुलदीप यादव ने भी चार शिकार किए. इस दौरान उन्होंने दो विकेट तो एक ही ओवर में लेकर साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ दी. इस तरह कुलदीप एक बार फिर विशाखापत्तनम में अपनी फिरकी का जादू बिखरने में सफल रहे. कुलदीप और प्रसिद्ध के अलावा अर्शदीप सिंह और रविंद्र जडेजा के खाते में भी एक-एक विकेट आया.

साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डि कॉक

साउथ अफ्रीका के लिए पहले दो वनडे में फेल होने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने अपनी टीम के लिए दमदार शतक लगाया. डि कॉक 89 गेंद में 106 रन बनाकर आउट हुए. वनडे क्रिकेट में डि कॉक का ये 23वां शतक था. अपनी इस शतकीय पारी में डि कॉक ने 6 छक्के और 8 चौके भी लगाए.

डि कॉक के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान तेम्बा बावुमा ने भी 48 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद अन्य किसी बल्लेबाज का सहयोग ज्यादा नहीं मिल पाया, जिसके कारण मेहमान टीम 47.5 ओवर में 270 रन बनाकर सिमट गई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लेकर बरपाया कहर, गौतम गंभीर का सीना चौड़ा



Source link