बुरहानपुर जिला अस्पताल में तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टर: एक मेडिसिन, दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ पदस्थ; कुल संख्या चार हुई – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर जिला अस्पताल में तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टर:  एक मेडिसिन, दो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ पदस्थ; कुल संख्या चार हुई – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ और दो एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन नई नियुक्तियों के बाद अस्पताल में एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारियों की कुल संख्या चार हो गई है, जिससे जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य स

.

विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि डॉ. पवन निंगवाल को एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं, डॉ. मोदी वेंकटा वासमी कृष्णा और डॉ. आरती जायसवाल को एनेस्थीसिया चिकित्सक के तौर पर नियुक्त किया गया है।

अस्पताल में पहले से ही दिलीपसिंह पांडोलिया और डॉ. श्वेता शिवहरे स्थायी एनेस्थीसिया चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अब इन चारों विशेषज्ञों की उपस्थिति से ऑपरेशन संबंधी कार्यों में तेजी आएगी और मरीजों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

विधायक चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति बुरहानपुर के नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है, जिससे जिला चिकित्सालय में शल्य चिकित्सा संबंधी कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की पदस्थापना से मरीजों को और सुविधा होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए वे भविष्य में भी निरंतर प्रयास करती रहेंगी, ताकि बुरहानपुर जिले के नागरिकों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।



Source link