सालों तक आईपीएल की जान रहे यह 2 मैच विनर, IPL 2026 में नहीं दिखेगा जलवा, एक ने 35 साल की उम्र में चटकाए थे 27 विकेट

सालों तक आईपीएल की जान रहे यह 2 मैच विनर, IPL 2026 में नहीं दिखेगा जलवा, एक ने 35 साल की उम्र में चटकाए थे 27 विकेट


IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 का मंच सज चुका है. अगले सीजन के लिए 16 दिसंबर को नीलामी होने जा रही है. इससे पहले क्रिकेट फैंस और फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इस लीग के 2 दिग्गजों ने संन्यास लेकर सभी का दिल तोड़ दिया है. ये फैसला उस वक्त आया जब दोनों को उनकी टीमों ने रिलीज किया था. ये वही मैच विनर हैं, जिन्होंने सालों तक अपनी टीमों को अकेले दम पर कई मैच जिताए. एक ने अपनी घातक तेज गेंदबाजी से धमाल मचाया, तो दूसरे ने बल्ले और गेंद दोनों से विरोधी टीमों की नींद उड़ाई. फैंस इन दोनों को ही मिस करने वाले हैं. अब सवाल ये है कि आखिर ये दोनों स्टार हैं कौन? तो चलिए डिटेल में जानते हैं….

1. मोहित शर्मा

इनमें पहला नाम भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का है, जिन्होंने IPL में कई सीजन तक बेहतरीन गेंदबाजी की, लेकिन आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से ठीक पहले यानी दिसंबर में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया. मोहित का IPL सफर 2013 में CSK के साथ शुरू हुआ था, जहां MS धोनी की कप्तानी में उन्होंने पहले ही सीजन में 20 विकेट चटकाए थे. 2014 में उन्होंने और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप जीती थी. आखिरी सीरीज 2025 का रहा, जिसमें वो दिल्ली के लिए खेले.

कैसा रहा मोहित शर्मा का आईपीएल करियर?

मोहित शर्मा ने इस लीग में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया था. 2013 से 2020 के बीच वे CSK, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. 2021 में उन्हें कोई टीम नहीं मिली थी, लेकिन 2022 में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें फिर से मौका दिया. गुजरात के लिए ही साल 2023 में मोहित ने 35 साल की उम्र में 27 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. फिर 2024 में 13 विकेट लिए और 2025 के सीजन में दिल्ली के लिए 2 विकेट निकाले. पूरे करियर में उन्होंने इस लीग में 120 मैच खेले और 134 शिकार किए.

Add Zee News as a Preferred Source


2. आंद्रे रसेल

आईपीएल 2026 से ठीक पहले संन्यास लेने वाले दूसरे खिलाड़ी वेस्ट इंडीज के सुपरस्टार आंद्रे रसेल हैं, जिनकी गिनती IPL के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में होती है. इस दिग्गज ने भी IPL 2026 से पहले संन्यास का ऐलान किया है. रसेल ने IPL में अपना डेब्यू 2012 में दिल्ली के साथ किया था, लेकिन असली पहचान उन्हें केकेआर में मिली. 2014 में KKR में शामिल होने के बाद से वो लगातार इसी टीम के लिए खेले. 11 साल तक वो केकेआर के लिए मैच विनर रहे. अगले सीजन के लिए उन्हें केकेआर ने रिलीज किया था, लिहाजा रसेल ने संन्यास ले लिया.

IND vs SA ODI: गेल, सचिन और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड स्वाहा तोड़ा…रोहित शर्मा ने इन 3 मामलों में रच दिया इतिहास

कैसा रहा आंद्रे रसेल का आईपीएल करियर?

आईपीएल करियर में रसेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग से बड़ा नाम कमाया. वो KKR के मैच विनर रहे. अपने करियर के 140 IPL मैचों में उन्होंने 2,651 रन बनाए और 123 विकेट भी चटकाए. खास बात ये है कि उन्हें दो बार (2015 और 2019) IPL का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर भी चुना गया. रसेल ने KKR के साथ 2014 और 2024 में IPL ट्रॉफी भी जीती. 37 साल की उम्र में खिलाड़ी के रूप में विदा लेते हुए उन्होंने बताया कि IPL 2026 से वह ‘पावर कोच’ की नई भूमिका में KKR के साथ जुड़े रहेंगे.

कब होगी आईपीएल 2026 की नीलामी?

IPL 2026 में फैंस इन दोनों मैच विनर को मिस करने वाले हैं. 19वें सीजन की नीलामी के लिए कुल 1,355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 2 करोड़ बेस प्राइस वाली कैटेगरी में 45 खिलाड़ी शामिल हैं. मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है, जिसमें सभी 10 टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. एक टीम ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी रख सकती है. मिनी ऑक्शन के दौरान कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी के स्लॉट हैं.

ये भी पढ़ें:  IND vs SA: इन 2 खिलाड़ियों को कोच गंभीर देंगे मौका ही मौका…SA के खिलाफ शतक ठोक जीता कोच का दिल



Source link