बैतूल में युवक की पाइप से पिटाई: नाली विवाद में मारपीट, FIR दर्ज; आरोपी फरार – Betul News

बैतूल में युवक की पाइप से पिटाई:  नाली विवाद में मारपीट, FIR दर्ज; आरोपी फरार – Betul News


बैतूल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो रविवार को वायरल हो रहा है, शुक्रवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक के हाथों एक फर्शी टूट गई थी। इसे सुधारने के लिए उसने जमानत के तौर पर पांच हजार रुपए जमा किए थे। मर

.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रुपए मांगने पर युवक को होस पाइप से पीटा गया। यह घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। टीआई नीरज पाल ने बताया कि यह मामला नाली के विवाद से जुड़ा है। सदर क्षेत्र में दो लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है। पिटाई करने वाले युवकों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जांच टीम में शामिल आरक्षक के अनुसार, घटना के दिन भी वीडियो सामने आया था। पीड़ित युवक उबनारे हमाली का काम करता है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बैतूल के गंज इलाके में भी एक व्यापारी की पिटाई का वीडियो सामने आया था, जिसमें बदमाश उसे बेहोश होने के बाद भी पीटते रहे थे।

देखिए तस्वीरें…



Source link