स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद आगबबूला हुए पलाश मुच्छल, जानिए किसको दी लीगल एक्शन की धमकी

स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद आगबबूला हुए पलाश मुच्छल, जानिए किसको दी लीगल एक्शन की धमकी


स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद म्यूजिशियन पलाश मुच्छल आगबबूला हुए हैं. पलाश मुच्छल ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्मृति मंधाना के साथ अपनी शादी टूटने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्होंने अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है. पलाश मुच्छल ने साथ ही उनके बारे में झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी है.

शादी टूटने के बाद आगबबूला हुए पलाश मुच्छल

पलाश मुच्छल ने लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने पर्सनल रिलेशनशिप से पीछे हटने का फैसला किया है.’ पलाश मुच्छल ने पिछले महीने सांगली में अपनी शादी की रस्मों के दौरान स्मृति मंधाना को धोखा देने की खबरों पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. पलाश मुच्छल ने लिखा, ‘मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग ऐसी किसी चीज के बारे में बिना आधार वाली अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source


‘अब आगे बढ़ने का वक्त’, नहीं होगी मंधाना-पलाश की शादी…मंधाना ने पोस्ट करके खुद किया ऐलान

किसको दी लीगल एक्शन की धमकी?

पलाश मुच्छल के मुताबिक उनकी टीम फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. पलाश मुच्छल ने कहा, ‘मेरी टीम गलत और बदनाम करने वाला कंटेंट फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी. इस मुश्किल समय में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद.’ वहीं, क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है.

fallback

स्मृति मंधाना ने क्या कहा?

स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है. मैं बहुत निजी जीवन जीने वाली इंसान हूं और मैं इसे इस तरह ही रखना चाहूंगी, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी कैंसिल हो गई है. मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की गुजारिश करती हूं. मैं आपसे विनती करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने का समय दें.’

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि पलाश और भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी. सारी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा. इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का तूफान शुरू हो गया. पहले पलाश की दूसरी महिलाओं के साथ चैट वायरल होने का दावा किया गया, फिर एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम उछाला गया और बाद में वेडिंग कोरियोग्राफर से संबंधों की बातें भी फैलने लगीं. इस बीच, स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें हटा दीं, जिससे अफवाहों को और हवा मिली.



Source link