87 साल से अटूट है टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड, गंभीर को छोड़कर कोई भारतीय आसपास भी नहीं पहुंच सका

87 साल से अटूट है टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड, गंभीर को छोड़कर कोई भारतीय आसपास भी नहीं पहुंच सका


Cricket Unbroken Record: क्रिकेट के 148 सालों के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जिसे तोड़ना अभी भी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन साबित हुआ है. 87 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने एक ऐसा ही महारिकॉर्ड बनाया था, जो आज तक अटूट है. टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन तोड़ नहीं सके. गंभीर को छोड़कर कोई भारतीय खिलाड़ी इस प्रचंड रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच सका है.

साल 1937-1938 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन अपने प्राइम फॉर्म में थे. उन्हें आउट करने में विरोधी टीम के गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे. उस दौरान ब्रैडमैन ने एक ऐसा कारनामा किया जो पिछले 87 सालों से अमर है. उन्होंने लगातार 6 टेस्ट में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी.

87 साल से अटूट है ब्रैडमैन का ये महारिकॉर्ड

1 जनवरी, 1937 को डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ मेलबर्न में शतक जड़ा. उसके बाद सेंचुरी का सिलसिला 22 जुलाई, 1938 तक चलते रहा. दिलचस्प बात ये है कि ब्रैडमैन के निशाने पर हमेशा इंग्लैंड ही रहा और उन्होंने चिर-प्रतिद्वंद्वी के सामने 6 मैचों में लगातार 6 शतक जड़ दिए. डॉन ब्रैडमैन ने 87 साल पहले जो रिकॉर्ड बनाया था, वो आज भी कायम है.

Add Zee News as a Preferred Source


गौतम गंभीर ने जड़ा था 5 लगातार शतक

डॉन ब्रैडमैन के 6 टेस्ट में लगातार 6 शतक का रिकॉर्ड तो अभी भी अटूट है, लेकिन उसके बाद तीन खिलाड़ियों ने टेस्ट मैचों में लगातार 5 शतक जड़े. इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस, पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ और भारत के गौतम गंभीर का नाम शामिल है. कैलिस ने 2003-2004 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ ये बड़ा कारनामा किया. वहीं मोहम्मद यूसुफ ने 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ 2 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 लगातार टेस्ट सेंचुरी जड़ी थी.

भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने 5 टेस्ट में लगातार शतक जड़ने का रिकॉर्ड 2009-2010 में बनाया था. 26 मार्च, 2009 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में शतक की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने इसी टीम के खिलाफ वेलिंग्टन में सेंचुरी ठोंकी. फिर श्रीलंका के खिलाफ 2 और श्रीलंका के सामने एक शतक जड़ा. अगर वो अगले टेस्ट में एक और शतक जड़ देते तो डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर लेते, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

गावस्कर-सचिन-द्रविड़ के नाम 4 लगातार शतक 

गौतम गंभीर को छोड़कर कोई भारतीय खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के इस करिश्माई रिकॉर्ड के आसपास नहीं पहुंच सका है. पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया की ‘दीवार’ कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने 4 लगातार टेस्ट मैचों में शतक जड़ा है.

ये भी पढ़ें: ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के जीतते ही ऐसा क्या हुआ? कपिल देव के माथे से हटा पाकिस्तान में लगा ये दाग

 



Source link