एमपी में सबसे बड़ा नक्‍सली सरेंडर, सीएम मोहन यादव को सौंप दिए हथियार

एमपी में सबसे बड़ा नक्‍सली सरेंडर, सीएम मोहन यादव को सौंप दिए हथियार


Last Updated:

मध्य प्रदेश के बालाघाट में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ. यहां 10 इनामी नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने आत्मसमर्पण किया. इन पर कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपये का इनाम था. नक्सलियों ने AK-47, इंसास, SLR और वॉकीटॉकी सहित कई हथियार भी पुलिस को सौंपे.

ख़बरें फटाफट

बालाघाट में सीएम मोहन यादव के सामने इनामी नक्‍सलियों ने सरेंडर कर दिया है.

बालाघाट. मध्‍य प्रदेश के सबसे बड़े नक्‍सली सरेंडर का इतिहास रविवार को रचा गया जब बालाघाट में यहां एक साथ 10 इनामी नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अपने हथियार डाल दिए. इन सभी नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 2 करोड़ 36 लाख रुपये का इनाम घोषित था. यह अब तक का सबसे बड़ा सरेंडर ऑपरेशन माना जा रहा है. कार्यक्रम ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ के तहत पुलिस लाइन बालाघाट में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने सभी नक्सलियों को संविधान की प्रति देकर मुख्यधारा में शामिल किया. आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी हैं. बड़ी बात यह रही कि इन नक्सलियों ने अपने खतरनाक हथियार भी पुलिस को सौंपे और आगे शांतिपूर्ण जीवन का वादा किया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 तक मध्य प्रदेश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. उन्होंने जवानों की शहादत और पुलिस के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि दबाव बढ़ने से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, डीजीपी कैलाश मकवाना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सरेंडर करने वाले 10 नक्सलियों में एमएमसी, एसजेडसीएम और एसीएम स्तर के सक्रिय सदस्य शामिल रहे. इनमें सुरेंद्र उर्फ कबीर, राकेश ओडी उर्फ मनीष, समर उर्फ समारू, सलीता उर्फ सावित्री, विक्रम उर्फ हिडमा वट्टी, लाल सिंह मरावी, शिल्पा नुप्पो, जरीना उर्फ जोगी मुसाक, जयशील उर्फ ललीता और नवीन नुप्पो शामिल हैं. इनमें से कई लंबे समय से छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में सक्रिय थे.

जमा किए गए हथियार 

  1. नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान भारी मात्रा में हथियार सौंपे.
  2. इसमें 02 एके-47, 02 इंसास, 01 एसएलआर और 02 एसएसआर शामिल थे.
  3. इसके अलावा 07 बीजीएल सेल और 04 वॉकीटॉकी भी पुलिस को दिए गए.
  4. दो नक्सलियों के पास आत्मसमर्पण के समय हथियार नहीं थे.
  5. पुलिस ने सभी हथियारों को सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ‘नक्सल-मुक्त प्रदेश’ बनने की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रहा है। इस दिशा में सुरक्षा बलों के प्रयास प्रशंसनीय हैं। – डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

  • नक्‍सलियों पर अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग इनाम घोषित किए गए थे. कुछ रिपोर्ट में राशि को लेकर अलग-अलग जानकारी मिली है. ऐसे में सुरेंद्र उर्फ कबीर पर 77 लाख रुपए का इनाम घोषित करने की जानकारी भी मिली है.
नक्सली का नाम घोषित इनाम जिला सरेंडर हथियार
सुरेंद्र उर्फ कबीर 77 लाख सुकमा AK-47
राकेश ओडी 62 लाख गढ़चिरौली AK-47
समर अतरम 14 लाख बीजापुर 303 राइफल
सलीता अलावा 14 लाख बीजापुर SLR
शिल्पा नुप्पो 14 लाख बीजापुर इंसास
जयशील बोयम 14 लाख बीजापुर सिंगल शॉट
नवीन नुप्पो 14 लाख सुकमा सिंगल शॉट
लाल सिंह मरावी 14 लाख दंतेवाड़ा इंसास
जरीना मुसाक 14 लाख गंगलूर कोई नहीं
विक्रम वट्टी 14 लाख सुकमा कोई नहीं

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

एमपी में सबसे बड़ा नक्‍सली सरेंडर, सीएम मोहन यादव को सौंप दिए हथियार



Source link