4 शतक 62 फिफ्टी…कूट डाले 10,000 रन…महज 29 साल की उम्र में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने रच डाला इतिहास

4 शतक 62 फिफ्टी…कूट डाले 10,000 रन…महज 29 साल की उम्र में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने रच डाला इतिहास


10000 runs in T20Is: टी20 को बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, क्योंकि इसमें रनों की बारिश होती है. पूरे विश्व कप 19 खिलाड़ी ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने टी20 करियर में 10000 रनों का आंकड़ा छुआ है. इसमें नया नाम टी20 फॉर्मेट में लगातार धमाल मचाने वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज निकोलस पूरन का जुड़ा है. इस मुकाम को छूकर पूरन ने साबित कर दिया कि भले ही वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं, लेकिन लीग क्रिकेट में उनकी चमक आज भी बरकरार है. पूरन ने यह उपलब्धि ILT20 टूर्नानमेंट में हासिल की. वो इस लीग में एमआई एमिरेट्स की ओर से खेल रहे थे. 7 दिसंबर को शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ मैच में दो रन बनाते ही पूरन ने टी20 करियर के 10000 रन पूरे करके इतिहास रच दिया.

29 साल की उम्र में बड़ा मुकाम

निकोलस पूरन की उम्र अभी सिर्फ 29 साल है. वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में आज धूम मचा रहे हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, खासकर लंबे छक्के लगाने की क्षमता, उन्हें टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करती है. उनका करियर देखें तो पूरन ने अब तक 426 मैचों की 400 पारियों में 10,003 रन बना लिए हैं, जिसमें 4 शतक, 62 अर्धशतक और 687 छक्के शामिल हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 19 दिग्गज

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 463 मैच, 14,562 रन

Add Zee News as a Preferred Source


कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज)- 722 मैच, 14,291 रन

एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)- 519 मैच, 14,285 रन

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 424 मैच, 13,595 रन

शोएब मलिक (पाकिस्तान)- 557 मैच, 13,571 रन

विराट कोहली (भारत)- 414 मैच, 13,543 रन

जोस बटलर (इंग्लैंड)- 473 मैच, 13,507 रन

जेम्स विंस (इंग्लैंड)- 455 मैच, 12,705 रन

रोहित शर्मा (भारत)- 463 मैच, 12,248 रन

फाफ डू प्लेसिस (द. अफ्रीका)- 424 मैच, 11,906 रन

कॉलिन मुनरो (न्यूज़ीलैंड)- 454 मैच, 11,639 रन

बाबर आज़म (पाकिस्तान)- 328 मैच, 11,536 रन

डेविड मिलर (द. अफ्रीका)- 537 मैच, 11,476 रन

एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 387 मैच, 11,458 रन

क्विंटन डी कॉक (द. अफ्रीका)- 413 मैच, 11,452 रन

ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 488 मैच, 10,848 रन

जेसन रॉय (इंग्लैंड)- 412 मैच, 10,554 रन

डेविड मलान (इंग्लैंड)- 384 मैच, 10,501 रन

निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)- 426 मैच, 10,003 रन

ये भी पढ़ें: 4 फिफ्टी 1 शतक और 372 रन….टीम इंडिया का वो ‘शेर’, जो T20I सीरीज में कर देगा साउथ अफ्रीका का धुआं-धुआं, आंकड़े दे रहे गवाही



Source link