ICC के प्रतिबंध पर बोले शाकिब, वो मैंने जानबूझ कर किया था

ICC के प्रतिबंध पर बोले शाकिब, वो मैंने जानबूझ कर किया था


Last Updated:

Shakib Al Hasan On Illegal Action: बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने पॉडकास्ट में खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर अवैध बॉलिंग एक्शन किया था, जिससे ICC ने बैन लगाया. वे तीनों फॉर्मेट में एक सीरीज खेलकर रिटायर होना चाहते हैं.

शाकिब अल हसन ने माना उन्होंने जानबूझ कर की थी अवैध एक्शन में बॉलिंग

नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में अपने सनकी मिजाज और अजीब बर्ताव की वजह से सुर्खियों में रहे बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन फिर चर्चा में है. उन्होंने एक हालिया पॉडकास्ट में फिर से विविदित बातें करते हुए नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास से वापसी का ऐलान भी कर डाला. उनकी चाहत है कि वो तीनों फॉर्मेट में एक सीरीज खेलने के बाद रिटायर हों. शाकिब ने ये भी बताया कि उनके ऊपर जो अवैध बॉलिंग एक्शन की वजह से आईसीसी ने बैन लगाया था वो भी जानबूझ कर किया था.

दिसंबर 2024 में शाकिब को इंग्लैंड में एक काउंटी मैच के दौरान उनकी गेंदबाजी एक्शन अवैध पाए जाने के बाद सभी फॉर्मेट्स में गेंदबाजी से बैन कर दिया गया था. इसी वजह से उन्हें बांग्लादेश की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली, जबकि वे उस समय वनडे क्रिकेट में एक्टिव खिलाड़ी थे और बतौर बल्लेबाज चयन के लिए उपलब्ध थे. शाकिब ने इस सस्पेंशन पर बात करते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था क्योंकि उन्होंने एक मैच में 70 ओवर गेंदबाजी की थी.

शाकिब ने बताया कि कोच की रणनीति के कारण उनको मैच में हद से ज्यादा गेंदबाजी करना पड़ी थी, उन्होंने कहा वो इस बात से नाराज थे और जानबूझ कर गलत एक्शन से गेंद डाली, “मुझे लगता है कि मैं थोड़ा जानबूझकर कर रहा था क्योंकि मैंने एक मैच में 70 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की. मैंने अपने करियर में कभी टेस्ट मैच में 70 ओवर नहीं डाले. मैं सरे के लिए समरसेट के खिलाफ टॉनटन में चार दिवसीय मैच खेल रहा था. मैं बहुत थक गया था. मैंने पाकिस्तान में लगातार टेस्ट मैच खेले थे. हमने वह सीरीज जीती और फिर मैं ये चार दिवसीय मैच खेलने गया. मुझे लगा था कि अंपायर पहले मुझे सिर्फ वार्निंग देंगे. लेकिन नियमों के मुताबिक उनके पास अधिकार था. मैंने कोई शिकायत नहीं की.”

आगे उन्होंने कहा, “मैं टेस्ट देने गया, फेल हो गया. फिर मैंने अपना टेस्ट देखा. मुझे लगा, ‘ठीक है, ये सब हो रहा है’. फिर मुझे कुछ हफ्ते ट्रेनिंग करनी पड़ी, तो मैं फिर से सरे गया और उन्होंने मेरी मदद की. मैंने दो सेशन किए और फिर से नॉर्मल हो गया. मुझे लगा, ‘ये तो बहुत आसान है’.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

ICC के प्रतिबंध पर बोले शाकिब, वो मैंने जानबूझ कर किया था



Source link