मंदसौर में शिवना नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा शुद्धिकरण अभियान 74वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को नदी का जलस्तर कम होने के बाद श्रमदानियों ने गहरी गाद, कांजी और जमा कचरे को बाहर निकाला। इस दौरान नदी से एक ट्रॉली भरकर गाद और क
.
अभियान का नेतृत्व कर रहे विधायक विपिन जैन ने बताया कि अब तक के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कार्य की गति बढ़ाई जाएगी और गाद हटाने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। प्रदूषण रोकने के लिए भी नए कदम उठाए जाएंगे, ताकि शिवना नदी को पूर्णतः स्वच्छ बनाया जा सके।
विधायक जैन ने मंदसौर वासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में श्रमदान कर इस अभियान का हिस्सा बनें। अभियान के 74वें दिन विधायक विपिन जैन के साथ कई समाजसेवी, महिला नेत्री और कांग्रेस कार्यकर्ता श्रमदान में शामिल हुए।
श्रमदान करने वालों में समाजसेवी हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत, रमेश सोनी, बालकृष्ण पोरवाल, इरशाद खान, विजय आनंद और राकेश जैन पिंटू प्रमुख थे। महिला नेत्रियां रफत पयामी, इष्टा भाचावत, अनीता भदोरिया, राखी सत्रावाला, वर्षा सांखला, वर्षा धोसरिया, मीना चौहान, सुनीता माली और स्नेहलता सोनी भी मौजूद रहीं।
कांग्रेसजनों में राजनारायण लाड़, विकास दशोरा, दिलीप देवड़ा, संजय नाहर, अजय सोनी, महेश गुप्ता, सादिक गौरी, आमीन खान, नितनेश बसेर, राजेश चौधरी, दुर्गेश चंदेल, राकेश सेन, ऋषिराज लाड़ और प्रिंस सत्रावाला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। शिवना शुद्धिकरण अभियान का यह सतत प्रयास शहर में नदी संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
देखिए तस्वीरें…


