यशस्वी जायसवाल के कोच ने लगाए ‘गंभीर’ आरोप, ‘रेस्ट’ के नाम ओपनर से धोखा

यशस्वी जायसवाल के कोच ने लगाए ‘गंभीर’ आरोप, ‘रेस्ट’ के नाम ओपनर से धोखा


Last Updated:

jaiswal coach iv video विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल के बैट से निकले शतक ने एक बार फिर इस चर्चा को गरम कर दिया है कि क्या रोहित शर्मा विराट कोहली की तरह यशस्वी जायसवाल को भी गलत तरीके से ट्रीट किया जा रहा है. न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में यशस्वी के कोच ज्वाला सिंह ने कई गंभीर आरोप टीम मैनेजमेंट पर लगाए.

यशस्वी जायसवाल के कोच ने टीम मैनेजमेंट और सेल्क्टर्स से पूछे तीखे सवाल

नई दिल्ली. विशाखापत्तनम की गर्म दोपहरी में जब यशस्वी जायसवाल का बल्ला आग उगल रहा था, तब स्टेडियम की हर गूंज एक ही कहानी कह रही थी. यह लड़का सिर्फ रन नहीं बना रहा, अपनी जगह, अपना सम्मान और अपना हक़ वापस जीत रहा था. शतक की चमक के पीछे एक कड़वी सच्चाई भी है वही यशस्वी, जिसे टी-20 टीम में “रेस्ट” का बहाना बनाकर बाहर किया गया, फिर चुपचाप ड्रॉप भी कर दिया गया.

वनडे में भी कुर्सी अभी पक्की नहीं, जबकि तीनों फॉर्मेट में प्रभाव छोड़ने की काबिलियत किसी से छिपी नहीं.  150 की स्ट्राइक-रेट वाला ओपनर, जिसने IPL और इंटरनेशनल दोनों जगह दमदार प्रदर्शन दिया, आज चयन के फैसलों का शिकार बताया जा रहा है. सवाल उठ रहे हैं क्या यशस्वी सिर्फ एक और टैलेंट है जिसे गलत मैनेजमेंट की भेंट चढ़ाया जा रहा है, या गंभीर–अगरकर की जोड़ी का कोई नया ‘टारगेट’ बन गया है? यशस्वी के कोच ने विशाखापट्टनम में शतकीय पारी के बाद कई गंभीर आरोप सेलेक्ट्रस और मैनेजमेंट पर उठाए.

कोच ने लगाए आरोप 

विशाखापत्तनम में यशस्वी जायसवाल के बल्ले ने जैसे ही शतक का धमाका किया, उसी पल उनके कोच ज्वाला सिंह के शब्द गूंज उठे जिस बच्चे को मैंने फुटपाथ से उठाकर क्रिकेटर बनाया, आज उसके साथ नाइंसाफी हो रही है. यह बयान सिर्फ दर्द नहीं, आग है टी20 टीम से “रेस्ट” के नाम पर बाहर किया गया, फिर चुपचाप स्क्वॉड से ड्रॉप—150 का स्ट्राइक रेट होने के बाद भी न चयन, न भरोसा.  वनडे में जगह भी अभी अधर में.  तीनों फॉर्मेट का काबिल खिलाड़ी, लेकिन ट्रीटमेंट ऐसा जैसे जगह बनानी नहीं, जगह छीननी हो. कोच ज्वाला सिंह का गुस्सा बेवजह नहीं है क्योंकि उनके मुताबिक, मेहनत से कमाया हक़ अगर राजनीति से छीना जाएगा, तो हर जवाब मैदान पर मिलेगा और विशाखापत्तनम का यह शतक पहला जवाब था.

टी-20 से शुुरु हुआ यशस्वी का शिकार 

यशस्वी के कोच ज्वाला सिंह ने न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बात चीत में बताया कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के बाद जब यशस्वी वापस लौटे तो उनको पहले रेस्ट दिया गया और फिर एशिया कप के लिए चुनी गई टीम से ही बाहर कर दिया गया हैरानी वाली बात ये है कि यशस्वी 2024 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे पर उनको अचानक टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर टी-20 के लायक नहीं समझा. विशाखापट्टनम में जायसवाल के  शतक के बाद के सेलिब्रेशन पर बात करते हुए कोच ने कहा कि ये गुस्सा था जो सेंचुरी के बाद बाहर आ गया.

homecricket

यशस्वी जायसवाल के कोच ने लगाए ‘गंभीर’ आरोप, ‘रेस्ट’ के नाम ओपनर से धोखा



Source link