IND vs SA: 6 बल्लेबाज… 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर, पहले T20I मैच में ऐसी होगी भारत की Playing XI!

IND vs SA: 6 बल्लेबाज… 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर, पहले T20I मैच में ऐसी होगी भारत की Playing XI!


India vs South Africa 1st T20I: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. पांच मैचों की इस सीरीज का यह पहला मुकाबला कल शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारत को प्लेइंग इलेवन चुनने में बहुत माथापच्ची करनी होगी. भारतीय टीम इस मैच के लिए 6 बल्लेबाज, 2 तेज गेंदबाज और 3 स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. आइए एक नजर डालते हैं कि कटक में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी.

ओपनर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा और उपकप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरेंगे. शुभमन गिल को फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर कल कटक में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए चुना जा सकता है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए थे. शुभमन गिल अब पूरे जोश के साथ टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


नंबर 3

कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे, जो अपनी विस्फोटक बैटिंग से तेजी से रन बटोरेंगे. कटक का मैदान सूर्यकुमार यादव को बहुत रास आएगा, जहां की पिच पर गेंद पड़कर बल्ले पर अच्छे से आती है. सूर्यकुमार यादव के सामने किसी भी गेंदबाज का बॉलिंग करना बहुत मुश्किल है.

नंबर 4

तिलक वर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. तिलक वर्मा ने भारत के लिए 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 47.43 की औसत से 996 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं.

नंबर 5

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. अक्षर पटेल गेंद व बल्ले से तूफान मचा सकते हैं. भारत के लिए 83 टी20 इंटरनेशनल मैचों में अक्षर पटेल ने 637 रन बनाने के अलावा 79 विकेट भी झटके हैं.

नंबर 6

इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. संजू सैमसन विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं. संजू सैमसन निचले क्रम में उतरकर बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा.

नंबर 7

हार्दिक पांड्या नंबर 7 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. टीम इंडिया के लिए यह बहुत अच्छी बात है कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए फिट हो गए हैं. अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए मशहूर हार्दिक पांड्या चंद गेंदों में मैच का रुख पलट सकते हैं. भारत के लिए 120 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार्दिक पांड्या ने 1860 रन बनाने के अलावा 98 विकेट भी झटके हैं.

स्पिन गेंदबाज

कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती बतौर स्पिन गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव मजबूरन वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं.

ये होंगे तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में चुना जाएगा. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह साउथ अफ्रीका की टीम को तहस-नहस कर सकते हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. ऐसे में हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए भारत की संभावित Playing XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.



Source link