घायल हैं इसलिए घातक हैं… शादी टूटने के दर्द को भुलाकर मैदान पर उतरीं स्मृति मंधाना, गेंदबाजों की अब खैर नहीं!

घायल हैं इसलिए घातक हैं… शादी टूटने के दर्द को भुलाकर मैदान पर उतरीं स्मृति मंधाना, गेंदबाजों की अब खैर नहीं!


Smriti Mandhana Wedding called off: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना मैदान पर वापस लौट आई हैं. म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल होने के बाद उन्होंने बल्ले को थाम लिया. शादी टूटने की बात खुद से कंफर्म करने के बाद मंधाना ने एक दिन के बाद ही अपने पहले प्यार क्रिकेट का साथ अपना लिया. स्मृति को ट्रेनिंग जर्सी पहने, पैड पहने और थ्रोडाउन का सामना करते हुए बैटिंग करते देखा गया. वह किसी प्राइवेट जगह पर अभ्यास करती हुई नजर आईं.

मंधाना के भाई ने शेयर की तस्वीर

मंधाना के भाई श्रवण मंधाना ने इंस्टाग्राम पर स्टार क्रिकेटर की एक्शन में एक फोटो शेयर की. इसके साथ दिल वाले इमोजी भी थे. यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और कई लोगों ने मुश्किल समय में मैदान पर वापस आने के लिए स्मृति के डेडिकेशन की तारीफ की. क्रिकेट मंधाना का पहला प्यार है और उनके फैंस को उनका मैदान पर इंतजार है.

Add Zee News as a Preferred Source


 

fallback

 

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर नजर

स्मृति ने भारत की महिला वर्ल्ड कप 2025 जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वह 21 से 30 दिसंबर तक श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करेंगी. ये मैच विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे. इस सीरीज से भारतीय टीम अगले साल होने वाली महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करेगी.

ये भी पढ़ें: 10 चौके, 9 छक्के और 114 रन… डेब्यू मैच में इस बल्लेबाज ने ठोका शतक, 207 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों को कूटा

प्यार से अलगाव तक

21 नवंबर 2025 को म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर पलाश मुच्छल ने रोमांटिक अंदाज में भारतीय महिला क्रिकेटर को शादी के लिए प्रपोज किया. 23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल सात फेरे लेने वाले थे. जहां डोली उठने वाली थी, वहां अचानक एंबुलेंस की आवाज सुन मौके पर मौजूद सभी लोग सुन्न रह गए. फिर खबर आई कि स्मृति मंधाना के पिता को दिल का दौड़ा पड़ा है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है. शादी के मौके पर गम ने दस्तक दी और फैंस का दिल टूट गया.  इस हालत में मंधाना के परिवार शादी को स्थगित करने का फैसला किया. 7 दिसंबर को मंधाना के सब्र का बांध आखिरकार टूटा और उन्होंने तमाम अटकलों के बीच बड़ा ऐलान किया. स्टार क्रिकेटर ने इस बात पर मुहर लगा दी कि उनका और पलाश का रिश्ता टूट चुका है और वो अब मूव ऑन करना चाहती हैं.



Source link