DAVV Indore CET Admission 2020 News Update: Only Six Apply For NRI Quota Seats | एनआरआई कोटे की सिर्फ छह सीटें भरी, 50 से ज्यादा रह गईं खाली, 1 अक्टूबर से शुरू होगी मुख्य काउंसलिंग

DAVV Indore CET Admission 2020 News Update: Only Six Apply For NRI Quota Seats | एनआरआई कोटे की सिर्फ छह सीटें भरी, 50 से ज्यादा रह गईं खाली, 1 अक्टूबर से शुरू होगी मुख्य काउंसलिंग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • DAVV Indore CET Admission 2020 News Update: Only Six Apply For NRI Quota Seats

इंदौर27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश लेना है।

  • सीईटी की 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली मुख्य काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी पूरी हुई

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के सीईटी में शामिल कोर्स की एनआरआई कोटे की सीटों की प्रवेश प्रक्रिया गुरुवार को हुई। करीब 60 सीटों में से महज छह सीटें भर पाईं। 50 से ज्यादा सीटें खाली रह गईं। यह काउंसलिंग एक ही दिन के लिए थी। हालांकि, खाली रह गई सीटों का क्या होगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

इधर, सीईटी की 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली मुख्य काउंसलिंग के लिए चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी गुरुवार को पूरी हो गई। अब छात्र को सारी प्रक्रिया ऑनलाइन करना है। इस बार मेरिट आधार पर प्रवेश हो रहे हैं। अब चॉइस फिलिंग के बाद मेरिट आधार पर छात्रों को पसंद का कोर्स अलॉट होगा। छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा कर प्रवेश लेना है।

इस बार सीईटी कोर्स के लिए 10 हज़ार 80 आवेदन आए हैं। यह पिछले कई सालों की तुलना में औसत 7 हज़ार कम हैं। सीईटी में शामिल 10 विभागों के 24 कोर्स की 2390 सीटों के लिए यह प्रक्रिया शुरू हो रही है।

इन विभागों में मिलेगा एडमिशन

आईआईपीएस, आईएसएम, स्कूल ऑफ लॉ, इकॉनामिक्स, एसजेएमसी, स्कूल ऑफ फार्मेसी, कॉमर्स, डेटा साइंस। सभी प्रमुख और बड़े विभाग माने जाते हैं।

0



Source link