Last Updated:
Rovman Powell vs Andre Russell ILT20: दुबई कैपिटल्स ने रोवमैन पॉवेल की 52 गेंदों पर नाबाद 96 रन की आतिशी पारी से आईएलटी20 2025 में अबूधाबी नाइटराइडर्स को 83 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की. पॉवेल द्वारा आखिरी ओवर में पिटाई के बाद रसेल अपने दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 37 रन लुटा दिए.
दुबई: वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल की धमाकेदार पारी की मदद से दुबई कैपिटल्स ने अबूधाबी नाइटराइडर्स को 83 रन से हराकर आईएलटी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे सत्र में अपनी पहली जीत दर्ज की. पॉवेल ने 52 गेंदों पर नाबाद 96 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल हैं.
186 के जवाब में नाइराइडर्स 103 रन पर ढेर
32 साल के रोवमैन पॉवेल ने जॉर्डन कॉक्स (32 गेंदों पर 52 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की, जिससे दुबई कैपिटल्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए चार विकेट पर 186 रन बनाए. इसके जवाब में नाइटराइडर्स की टीम 15.3 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई और दुबई कैपिटल्स ने आसान जीत हासिल की.
View this post on Instagram