इंदौर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई: एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम,कुछ देर पहले परिजनों से हुई थी बात – Indore News

इंदौर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई:  एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम,कुछ देर पहले परिजनों से हुई थी बात – Indore News



इंदौर के दिग्विजय नगर मल्टी में रहने वाले एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसने पर उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार मृतक सुमित (35) पुत्र मांगीलाल सोलंकी पेशे से मिस्त्री था। रविवार रात करीब 10 बजे उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर कमरे में खुद को आग लगा ली थी। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

कमरे में ही मौजूद थे पत्नी और बच्चे

घटना के समय सुमित की पत्नी और तीनों बच्चे दूसरे कमरे में थे। छोटी बेटी ने पिता को जलते देखा और तुरंत मां को सूचना दी। सुमित के भाई दीपक ने बताया कि घटना से ठीक पहले करीब 9:30 बजे सुमित से फोन पर बात हुई थी। उसने माता-पिता से बात कर राजेंद्र नगर चोइथराम मंडी के पास घर आने का कहा था। इसके कुछ देर बाद आत्मदाह की खबर मिली।

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

परिवार ने अभी कर्ज या बीमारी जैसी किसी वजह से इंकार किया है। सुमित के बयान नहीं हो सके थे। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्मदाह के कारणों की जांच जारी है।



Source link