IPL 2026 Auction: दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय टी20 लीग IPL के अगले सीजन का बिगुल बज चुका है. सभी 10 टीमों ने अपने-अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. अब इंतजार 16 दिसंबर का है, जब मिनी ऑक्शन में टीमें कई स्टार प्लेयर्स पर पैसों की बरसात करने के लिए तैयार हैं. आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा. इस नीलामी में सिर्फ 77 खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी, जिसमें से 31 विदेशी प्लेयर्स होंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी. IPL में अब तक 18 सीजन हो चुके हैं और मेगा इवेंट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिनपर हर साल ऑक्शन में पैसों की बरसात हुई है. एमएस धोनी से लेकर ऋषभ पंत तक… आइए नजर डालते हैं उन तमाम खिलाड़ियों पर, जिन्हें अब तक हुए 18 ऑक्शन में सबसे ज्यादा कीमत देकर टीमों ने खरीदा है.
आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट
आईपीएल के पिछले सीजन में टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया था. लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत पर रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये लुटाए थे और वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. वहीं, IPL के पहले संस्करण में पूर्व भारतीय महान कप्तान एमएस धोनी मालामाल हुए थे. चेन्नई सुपर किंग्स ने माही को 6 करोड़ रुपये में खरीदा था. देखें आईपीएल के अब तक हुए 18 ऑक्शन में सबसे ज्यादा दाम में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:
2008: एमएस धोनी (CSK) – 6 करोड़ रुपये
2009: एंड्रयू फ्लिंटॉफ/केविन पीटरसन (RCB,CSK) – 7.55 करोड़ रुपये
2010: शेन बॉन्ड/किरोन पोलार्ड (KKR, MI) – 4.8 करोड़
2011: गौतम गंभीर (KKR) – 11.04 करोड़ रुपये
2012: रवींद्र जडेजा (CSK) – 12.8 करोड़ रुपये
2013: ग्लेन मैक्सवेल (MI) – 6.3 करोड़ रुपये
2014: युवराज सिंह (RCB) – 14 करोड़ रुपये
2015: युवराज सिंह (DD) – 16 करोड़
2016: शेन वॉटसन (RCB) – 9.5 करोड़
2017: बेन स्टोक्स (RPS) – 14.5 करोड़ रुपये
2018: बेन स्टोक्स (RR) – 12.5 करोड़ रुपये
2019: जयदेव उनादकट, वरुण चक्रवर्ती (RR, KKR) – 8.4 करोड़
2020: पैट कमिंस (KKR) – 15.5 करोड़ रुपये
2021: क्रिस मॉरिस (RR) – 16.25 करोड़ रुपये
2022: ईशान किशन (MI) – 15.25 करोड़ रुपये
2023: सैम करन (PBKS) – 18.5 करोड़ रुपये
2024: मिचेल स्टार्क (KKR) – 24.75 करोड़ रुपये
2025: ऋषभ पंत (LSG) – 27 करोड़
आईपीएल विजेताओं की लिस्ट
बता दें कि आईपीएल के अब तक हुए 18 सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा 5-5 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार खिताब अपने नाम किया है. डेक्कन चार्जर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने 1-1 बार ट्रॉफी जीती है.
ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड माहिका के साथ किसने की ‘गंदी हरकत’? पहली बार इतने आगबबूला हुए हार्दिक पांड्या, सरेआम लगाई क्लास