दतिया जिला धार्मिक पहचान के लिए जाना जाता है लेकिन इन दिनों यह जुए का अड्डा भी बनता जा रहा है। पिछले डेढ़-दो साल में जुए के फड़ों की संख्या तेजी से बढ़ी है और हालात ऐसे हैं कि अब दूसरे राज्यों के जुआरी भी यहां खुलेआम दांव लगाने पहुंच रहे हैं। इसी कड़
.
पुलिस ने 4 लाख 65 हजार किए जब्त छापेमारी लांच थाना पुलिस ने की, जबकि स्थान उनाव थाना क्षेत्र का ही था। 50 किलोमीटर दूर की पुलिस टीम भेजे जाने से साफ है कि वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानीय पुलिस पर संदेह था। फड़ से पुलिस ने 4 लाख 65 हजार 700 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन, एक कार सहित अन्य वाहन जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में जालौन, इंदरगढ़, भांडेर, उड़ीना, लहार और दतिया क्षेत्र के युवक शामिल हैं, जो बड़े दांव खेल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक एसपी सूरज कुमार वर्मा को खैरी में चल रहे जुए की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी ने लांच थाना, साइबर सेल और अन्य टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचते ही कई जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि लगातार बढ़ते फड़ों पर रोक लगाने के आदेश पहले भी दिए जा चुके हैं, लेकिन जुए का नेटवर्क और मजबूत होता दिख रहा है।
20 से ज्यादा जुआरी पकड़े
गौर करने वाली बात यह भी है कि जिले में जुआ छोटे स्तर का नहीं, बल्कि लाखों के फड़ में तब्दील हो चुका है। इसी जुए की चपेट में एक एएसआई सहित दो लोगों की जान भी जा चुकी है। खैरी क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 24 सितंबर को राजापुर में बड़ी रेड हुई थी, जिसमें 20 से ज्यादा जुआरी पकड़े गए थे। अब एक बार फिर हुए ऑपरेशन ने साफ कर दिया है कि पुलिस अब इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए तेज कार्रवाई मोड में है।