Water pouring rain on farmers’ hard work: Shredded crops in the fields, sprouted from fungi and sprouted elsewhere | किसानों की मेहनत पर बारिश फेर रही पानी : खेतों में तैरने लगी कटी फसल, कहीं फफूंद से सड़ी ताे कहीं हाे गई अंकुरित

Water pouring rain on farmers’ hard work: Shredded crops in the fields, sprouted from fungi and sprouted elsewhere | किसानों की मेहनत पर बारिश फेर रही पानी : खेतों में तैरने लगी कटी फसल, कहीं फफूंद से सड़ी ताे कहीं हाे गई अंकुरित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Nagda
  • Water Pouring Rain On Farmers’ Hard Work: Shredded Crops In The Fields, Sprouted From Fungi And Sprouted Elsewhere

नागदा15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

किसानो से इस बार प्रकृति भी रुठी नजर अा रही है, यही वजह है कि खरीफ की मुख्य फसल साेयाबीन की बाेवनी से लेकर कटाई तक किसानों काे परेशानी ही हाथ लग रही है। फसल लगभग पककर तैयार है, लेकिन किसानाें की इस मेहनत पर पानी फिरता नजर अा रहा है। फसल कटाई के दाैरान लगातार बारिश का दाैर चल रहा है। इससे फसल काे खासा नुकसान हाे रहा है।

बारिश से खेत तालाब बन रहे हैं और कटी फसल इसमें डूबी हुई है। हाल यह है कि कहीं फसलाें में फफूंद लगने से वह सड़ने लगी है ताे कहीं अंकुरित हाे चुकी है। एेसे में किसानांे के हाथ कुछ लगना मुनासिब नहीं दिख रहा है, अगर उपज मिलती भी है ताे लागत खर्च भी निकलना मुश्किल हाेगा। बुधवार काे खाचराैद,

मड़ावदा, नागदा, उन्हेल सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 2 से 3 तीन दिन से तेज बारिश का दाैर चला, जिसने किसानाें की मुसीबत और बढ़ा दी है। बता दें कि विकासखंड मंे 1 लाख हेक्टेयर में साेयाबीन की बाेवनी हुई है। बीमारी अाैर नदी में बाढ़ से प्रभावित फसलांे का निरीक्षण अधिकारियों व पटवारियों ने किया था, लेकिन अब कटाई के दाैरान बारिश से फसल मंे अाैर अधिक नुकसान हाेता जा रहा है।

0



Source link