267 की यूरिया 350 में बेची जा रही थी: आलोट में तहसीलदार ने खाद जब्त की, बोले- बेचने वाले पर केस दर्ज कराएंगे – alot News

267 की यूरिया 350 में बेची जा रही थी:  आलोट में तहसीलदार ने खाद जब्त की, बोले- बेचने वाले पर केस दर्ज कराएंगे – alot News


आलोट में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सरकारी दर 266 रुपए प्रति बोरी यूरिया को 350 रुपए में बेचा जा रहा था। शिकायत मिलने पर तहसीलदार पंकज पवैया ने चार बोरी यूरिया बरामद की है।

.

यह कार्रवाई आज मंगलवार शाम को आलोट के ताल रोड स्थित डबल लॉक संस्था के गोदाम के पास की गई। तहसीलदार पंकज पवैया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां एक टेंपो में लदी चार बोरी यूरिया खाद मिली। मौके पर खाद बेचने वाला कैलाश बैरागी भी मौजूद था।

संस्था की पीओएस मशीन जब्त

तहसीलदार पंकज पवैया ने बताया कि एसडीएम रचना शर्मा को कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। उनके निर्देश पर कृषि विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौका-पंचनामा तैयार किया। संस्था की पीओएस मशीन जब्त कर ली गई है, जिससे स्टॉक और वितरण का मिलान किया जा रहा है।

मौके पर 4 बोरी यूरिया खाद मिला है।

एसडीएम रचना शर्मा ने बताया कि भोजाखेड़ी निवासी देवी सिंह ने कैलाश बागरी की अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत की थी। आरोपी के खिलाफ आलोट थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

जिले में यूरिया की किल्लत है। सहकारी संस्थाओं पर किसानों को प्रति बीघा अधिकतम चार बोरी खाद वितरित की जा रही है, जिसके लिए किसानों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है। इस बीच, कुछ लोग सरकारी खाद को अधिक दाम पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।



Source link