प्रभातफेरी को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान: सुबह 3 बजे से बंद हो जाएंगे रास्ते, दूसरे रास्तों का करना पड़ेगा इस्तेमाल – Indore News

प्रभातफेरी को लेकर पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान:  सुबह 3 बजे से बंद हो जाएंगे रास्ते, दूसरे रास्तों का करना पड़ेगा इस्तेमाल – Indore News


आगामी 12 दिसंबर को इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर से विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसके चलते कई जगह रास्तों को डायवर्ट किया गया है। इसके साथ ही सुबह 3 बजे से रास्ते भी बंद कर दिए जाएंगे।

.

इन रास्तों से गुजरेगी प्रभातफेरी 12 दिसंबर की सुबह 5 बजे रणजीत हनुमान मंदिर से रणजीत बाबा की प्रभातफेरी शुरू होकर द्रविण नगर चौराहा, महूनाका, महूनाका से दशहरा मैदान से होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर, यहां से नरेंद्र तिवारी मार्ग से होते हुए वापस मंदिर परिसर पर आकर समाप्त होगी। यह करीब चार से साढ़े चार किमी का रास्ता है। करीब 7 घंटे का समय प्रभातफेरी को ये रास्ता तय करने में लगेगा।

रणजीत हनुमान मंदिर से सुबह 5 बजे शुरू होगी प्रभातफेरी।

सुबह 3 बजे से बंद होंगे रास्ते

  • इन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए जो वाहन चालक फूटी कोठी चौराहे से रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुए महू नाका चौराहा और महू नाका से फूटी कोठी की ओर आना-जाना चाहते है, वे वाहन चालक इस रोड से यात्रा दौरान सुबह 3 बजे से नहीं आ जा सकेंगे। ऐसे वाहन चालकों को फूटी कोठी चौराहे से चंदन नगर चौराहा, गंगवाल होते हुए आगे की ओर जा सकेंगे।
  • जिन्हें जूनी इंदौर भंवरकुआ की ओर जाना है वे गोपुर चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहे से आगे की ओर जा सकेंगे।
  • यात्रा अन्नपूर्णा रोड पर आने पर चाणक्यपुरी चौराहे से अन्नपूर्णा रोड होते हुए महू नाका चौराहा और महू नाका से अन्नपूर्णा रोड की ओर आना-जाना नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहन चालक लालबाग टी से केसर बाग रोड का इस्तेमाल कर आना-जाना कर सकेंगे।
  • प्रभातफेरी में आने वाले लोगों से अपील की है कि कलेक्ट्रेट चौराहे की ओर से आने वाले यात्री अपनी गाड़ियां लालबाग परिसर में पार्क कर प्रभातफेरी में शामिल हो सकेंगे। गंगवाल की ओर से आने वाले वाहन चालक सराफा विद्या निकेतन स्कूल, एमओजी लाइन और शासकीय स्कूल एमओजी लाइन परिसर में अपनी गाड़ी खड़ी कर प्रभातफेरी में शामिल हो सकेंगे। अन्नपूर्णा से आने वाले भक्त अपनी गाड़ियां दशहरा मैदान में खड़ी कर प्रभातफेरी में शामिल हो सकेंगे।



Source link