Last Updated:
आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई ने जारी कर दी है. इस बार 350 खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे.जलज सक्सेना सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर उतर रहे हैं वहीं अफगानिस्तान के युवा स्पिना वाहिदुल्लाह जादरान सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर उतर रहे हैं. 77 स्लॉट खाली हैं जिन्हें 10 फ्रेंचाइजी भरेंगी. इसमें 21 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर है. इस बार ऑक्शन के लिए 1350 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया था. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें एडिशन के लिए बीसीसीआई ने सिर्फ 350 खिलाड़ियों के नाम सेलेक्ट किए हैं जो 16 दिसंबर को अबु धाबी में आयोजित आईपीएल 2026 ऑक्शन में उतरेंगे. इस बार जलज सक्सेना सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे वहीं अफगानिस्तान के स्पिनर वाहिदुल्लाह जादरान सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में उतरेंगे. पिछली बार वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन में उतरे थे. तब वैभव की उम्र 13 साल थी. उन्हें राजस्थान रॉयलस ने 1.10 करोड़ खरीदा था. आगामी एडिशन के लिए 10 टीमों में 77 स्लॉट के लिए 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने से पहले यह संख्या घटाकर 1,005 कर दी गई थी, जिसमें 31 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे.
आईपीएल ऑक्शन 2026 में इस बाद 350 खिलाड़ियों में से 40 ने 2 करोड़ के सबसे ज्यादा बेस प्राइस पर एंट्री की है. कुल 227 खिलाड़ियों ने खुद को 30 लाख पर लिस्ट किया है. जो नए और उभरते हुए टैलेंट की गहराई को दिखाता है. 42 खिलाड़ी 75 लाख के ब्रैकेट में हैं, जबकि 7 खिलाड़ियों ने 40 लाख की कैटेगरी चुनी है. मिड-रेंज मे 17 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 1 करोड़ रखा है, साथ ही 4 खिलाड़ियों ने 1.25 करोड़ और 9 खिलाड़ियों ने 1.5 करोड़ रखा है. इसके अलावा 4 खिलाड़ियों को 50 लाख ब्रैकेट में रखा गया है.
18 साल के ऑफ-ब्रेक बॉलर हैं वाहिदुल्लाह जादरान
सभी 350 खिलाड़ी अलग-अलग एज ग्रुप से हैं. ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर अफगानिस्तान के वहीदुल्लाह जादरान हैं. अनकैप्ड स्पिनर कैटेगरी में रजिस्टर्ड 18 साल के ऑफ-ब्रेक बॉलर को 30 लाख रुपये में खरीदा जा सकेगा. जादरान पिछले साल आईएलटी20 भी खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 2 मैच में गल्फ जायंट्स को रिप्रेजेंट किया था.
39 साल के हैं ऑलराउंडर हैं जलज सक्सेना
आईपीएल 2026 ऑक्शन लिस्ट में सबसे उम्रदराज़ क्रिकेटर की बात करें तो वो हैं जलज सक्सेना. 39 साल के ऑलराउंडर जलज वर्तमान में महाराष्ट्र के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने 79 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 86 विकेट हैं. उनके नाम 496 फर्स्ट-क्लास विकेट और लिस्ट-ए करियर में 123 विकेट हैं.
16 दिसंबर को होगा आईपीएल 2026 ऑक्शन
16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली आईपीएल नीलामी में 240 भारतीयों समेत कुल 350 क्रिकेटरों की बोली लगेगी, जिसमें साउथ अफ्रीका के कमबैक मैन क्विंटन डी कॉक को फाइनल लिस्ट में देर से शामिल किया गया है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें