अभिषेक शर्मा कर पाएंगे विराट कोहली वाला करिश्मा? 99 रन बनाते ही तोड़ देंगे T20 का सबसे धांसू रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा कर पाएंगे विराट कोहली वाला करिश्मा? 99 रन बनाते ही तोड़ देंगे T20 का सबसे धांसू रिकॉर्ड


Abhishek Sharma: टीम इंडिया के युवा सनसनी अभिषेक शर्मा के पास टी20 में विराट कोहली के करिश्माई रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है. ऐसा करने के लिए उनके पास 4 मैचों का वक्त है. 2025 में गेंदबाजों के लिए काल साबित हुए अभिषेक शर्मा अगर अगले 4 मैचों में 99 रन बना लेते हैं तो वो कोहली के महारिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज हो चुका है. मंगलवार को कटक में खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन आगामी 4 मैचों में वो विराट कोहली के धांसू रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा दम रखते हैं. 

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे अभिषेक शर्मा?

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली के नाम एक कैलेंडर ईयर में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा T20 रन बनाने का रिकॉर्ड है. मॉडर्न मास्टर ने 2016 में गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए 1614 रन बनाए थे. ‘किंग’ कोहली के इस महारिकॉर्ड पर अब अभिषेक शर्मा की नजर है, जो इस कीर्तिमान से सिर्फ 99 रन दूर हैं. 

T20 में इतिहास रचने के करीब अभिषेक शर्मा

साल 2025 में अभिषेक शर्मा T20 में भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. आईपीएल में भी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कई अहम पारियां खेली और हाल ही में हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने गेंदबाजों के धागे खोल दिए. 2025 में पंजाब के बल्लेबाज ने अब तक 1516 रन बना लिए हैं. इस साल वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 और मुकाबले खेलेंगे. अगर वो इन मुकाबलों में 99 रन का आंकड़ा छू लेते हैं तो कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड टूट जाएगा.

T20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय 

1614 – विराट कोहली (2016)
1516 – अभिषेक शर्मा (2025)*
1503 – सूर्यकुमार यादव (2022)
1338 – सूर्यकुमार यादव (2023)

बता दें कि इस साल अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में दिखे हैं. अब तक उन्होंने 37 टी20 पारियों में 1516 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल है. वहीं बात करें ओवरऑल की तो इस साल T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के नाम है, जो अब तक 1825 रन बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें: 34 चौके-छक्के… 210 रन, इस बल्लेबाज ने ठोका ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, मैक्सवेल-गेल-रोहित का रिकॉर्ड तहस-नहस

 



Source link