अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर मृत पड़ा युवक राधेश्याम यादव का शव
ग्वालियर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक राधेश्याम यादव की मौत हो गई। यह घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब 4:15 बजे हुई। मृतक युवक राधेश्याम यादव अपनी बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
.
मृतक राधेश्याम यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह यादव ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र स्थित खिरिया गांव का रहने वाला था। वही टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था। फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए घटनास्थल और रोड पर स्थित होटल,ढाबे और पर लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है, जिससे अज्ञात वाहन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
मामले की जानकारी देते हुए बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि थाने पर सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम भिजवा दिया था। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा