नगर निगम ने कर जमा करने दी विशेष छूट।
सागर में 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के बकाया संपत्तिकर और जलकर उपभोक्ता प्रभार के अधिभार (सरचार्ज) में विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट केवल एक दिन के लिए मिलेगी। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने राजस्व अधिकारी ब्र
.
संपत्तिकर: सरचार्ज में ऐसे मिलेगी छूट
- 50 हजार रुपए तक बकाया: अधिभार में 100% की छूट।
- 50 हजार से 1 लाख रुपए तक बकाया: अधिभार में 50% की छूट।
- 1 लाख रुपए से अधिक बकाया: अधिभार में 25% की छूट।
- जलकर: 10 हजार तक के बकाये पर पूरा सरचार्ज माफ
- जलकर और उपभोक्ता प्रभार के मामलों में सरचार्ज पर छूट इस प्रकार दी जाएगी:
- 10 हजार रुपए तक बकाया: अधिभार में 100% की छूट।
- 10 हजार से 50 हजार रुपए तक बकाया: अधिभार में 75% की छूट।
- 50 हजार रुपए से अधिक बकाया: अधिभार में 50% की छूट।
घर बैठे ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं टैक्स निगम द्वारा दी जा रही यह विशेष छूट मात्र एक दिन ही मान्य होगी। भीड़ से बचने के लिए नागरिक ‘एमपी ई-नगर पालिका’ (MP e-Nagar Palika) ऐप का उपयोग कर घर बैठे अपने संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया और अन्य करों का भुगतान आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल के जरिए भी टैक्स जमा कर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।