बालाघाट में होमगार्ड सैनिक की सड़क हादसे में मौत: रजेगांव चौकी जाते समय हादसा; अज्ञात वाहन की तलाश जारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में होमगार्ड सैनिक की सड़क हादसे में मौत:  रजेगांव चौकी जाते समय हादसा; अज्ञात वाहन की तलाश जारी – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले में एक सड़क हादसे में होमगार्ड सैनिक सैयद असगर (56) की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर कन्हड़गांव के पास हुई। असगर की पदस्थापना 1 दिसंबर को ही रजेगांव आरटीओ चेकपोस्ट पर हुई थी।

.

परिजनों को बुधवार रात करीब 11 बजे ग्रामीण थाना पुलिस से इस हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां ग्रामीण थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद थे। इसके बाद शव को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।

आज शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा

गुरुवार को मृत होमगार्ड सैनिक सैयद असगर अली के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। उनके भाई सैयद रियाज अली ने बताया कि असगर परिवार में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। रजेगांव चेकपोस्ट पर तैनाती से पहले वे सीईओ के बंगले में कार्यरत थे। शव को आज कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

होमगार्ड सैनिक की सड़क हादसे में मौत पर जिला कमांडेंट रजनी खटिक ने गहरा शोक व्यक्त किया और इसे एक अपूरणीय क्षति बताया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है, जिसने सैनिक को टक्कर मारी थी।



Source link