नई दिल्ली. JSW MG मोटर इंडिया 15 दिसंबर 2025 को अपडेटेड हेक्टर और हेक्टर प्लस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. ऑफिशियल लॉन्च से पहले कंपनी ने एक टीज़र जारी किया है, जिसमें कार की सिल्हूट, सिग्नेचर MG लोगो और इल्युमिनेटेड हेडलैंप्स व फॉग लैंप्स दिखाए गए हैं. हालांकि पूरी जानकारी कुछ दिनों में सामने आएगी, लेकिन उम्मीद है कि इन SUVs में हल्के डिजाइन बदलाव और फीचर्स अपग्रेड मिलेंगे. मैकेनिकल बदलाव की संभावना नहीं है. आइए जानते हैं नई MG Hector 2026 फेसलिफ्ट में क्या खास बदलाव हो सकते हैं.
टीज़र में क्या दिखा?
टीज़र से साफ है कि 2026 MG Hector में नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल मिलेगा, जिसमें वर्टिकल मोटिफ्स के साथ क्रोम फिनिश होगी. SUV में नया बम्पर, नया स्किड प्लेट और नए डिजाइन के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं. वहीं, हेडलैंप्स, LED DRLs, फॉग लैंप असेंबली और LED टेललैंप्स में कोई बदलाव नहीं होगा. साइज की बात करें तो अपडेटेड हेक्टर मौजूदा मॉडल जितनी ही रहेगी, जिसकी लंबाई 4,699mm, चौड़ाई 1,835mm और ऊंचाई 1,760mm है.
मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?
इंटीरियर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि, नई 2026 MG Hector फेसलिफ्ट में विंडसर EV से 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लिया जा सकता है. बाकी ज्यादातर फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे ही रहेंगे, जिनमें आठ-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, छह-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, की-लेस एंट्री, पैनोरमिक सनरूफ, चार-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट, आठ रंगों में मूड लाइटिंग, 360 डिग्री व्यू कैमरा, छह एयरबैग्स और अन्य फीचर्स शामिल हैं.
इंजन ऑप्शंस
इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. नई MG Hector 2026 फेसलिफ्ट में वही 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे. पेट्रोल इंजन 143PS की पावर और 250Nm का टॉर्क देता है, जबकि डीजल इंजन 170PS की पावर और 350Nm का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैन्युअल (स्टैंडर्ड) और पेट्रोल इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा. आपको बता कि हेक्टर इंडिया में कंपनी की पहली कार थी. इसे साल 2019 में एमजी ने इंडिया में लॉन्च किया था. लॉन्च को बाद इंडिया में इसे बायर्स का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला और देखते ही देखते ये इंडिया में एक जानी पहचानी पॉपुलर एसयूवी मॉडल बन गई.