Last Updated:
Mini Tractor Subsidy: किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 2.25 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है. पहले यह सब्सिडी एक लाख रुपए मिला करती थी, लेकिन महंगाई और ट्रैक्टर की लागत बढ़ने की वजह से सरकार ने अनुदान भी 2 लाख से अधिक कर दिया है.
अनुज गौतम, सागर: खेती में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने का सबसे बड़ा श्रेय ट्रैक्टर के लिए जाता है. क्योंकि ट्रैक्टर आने की वजह से किसान भाई समय से अपने खेतों में जुताई बुआई से लेकर थ्रेसिंग तक के काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं. इसमें किसानों की समय की बचत तो होती ही है. मेहनत भी बहुत कम करनी पड़ती है जो काम पहले बैलों के माध्यम से कई कई दिन तक होते थे अब वह दो चार घंटे में निपट जाते हैं.
लेकिन सच्चाई यह भी है कि आज महंगाई के दौर में हर किसान ट्रैक्टर खरीद सके इतनी भी उनके पास इनकम नहीं होती है. और ऐसे किसानों को हमेशा बड़े किसानों पर निर्भर रहना पड़ता है. जिसकी वजह से यह होता है कि उन्हें अपनी खेती में समय से जुताई और बुवाई करने के लिए ट्रैक्टर नहीं मिल पाते हैं जिसकी वजह से फसल आगे पीछे हो जाती हैं और उत्पादन पर इसका बड़ा असर देखने को मिलता है.
अनुदान राशि 1 लाख से 2.25 लाख हुई
लेकिन खेती में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए खेती में नवाचार करने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के द्वारा भी कई तरह के प्रयास किया जा रहे हैं ऐसे ही 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के लिए मिनी ट्रैक्टर खरीदने पर 2.25 लाख तक की सब्सिडी दी जा रही है. पहले यह सब्सिडी एक लाख रुपए मिला करती थी, लेकिन महंगाई और ट्रैक्टर की लागत बढ़ने की वजह से सरकार ने अनुदान भी 2 लाख से अधिक कर दिया है.
हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के द्वारा किसानों के लिए यह योजना संचालित की जा रही है इसके लिए सबसे पहले जो किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं वह हॉर्टिकल्चर विभाग के पोर्टल एमपीएफएसटी पर रजिस्ट्रेशन करवा इसके बाद आप इस योजना पर जाकर चयन करें जिसमें 10 से 12 ट्रैक्टर कंपनियां होती हैं उनमें से चयन करें और फिर यह है लॉटरी सिस्टम के लिए जाएगा लॉटरी में किस का नाम आने पर संबंधित कंपनी को किसान को 40% भुगतान करना होगा और वह ट्रैक्टर लेने की कार्रवाई शुरू कर सकता है 50% अनुदान विभाग के द्वारा किस को डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा.
20 hp के ट्रैक्टर खरीदी पर अनुदान
सागर में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर पी एस बडोले बताते हैं कि सब्सिडी पहले जितनी दी जा रही थी उतनी ही दी जा रही है लेकिन अब ट्रैक्टर की लागत बढ़ गई है 20 हॉर्स पावर तक डिटेक्टर साढे चार लाख में आने लगे हैं. जिसकी वजह से जो 5 एकड़ से ज्यादा खेती वाले किसान हैं उनके लिए एक लाख 80 हजार और जो 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसान हैं उनके लिए 2 लाख 25 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है.
ट्रैक्टर खरीदने के बाद किसान भाई अपनी खेती को और आसान तरीके से बड़ी सुविधा के साथ कर सकेंगे उन्हें दूसरे किसानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, खेती के अलावा किसान भाई ट्राली से भूसा का काम या अनाज की ढुलाई करके भी अपना छोटा-मोटा खर्च का काम कर सकते हैं. जिससे उनकी एक अलग आय भी बन जाएगी.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें