इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 34357 रन बनाए हैं, जिसमें 100 शतक और 164 अर्धशतक शामिल हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक कुल 44 क्रिकेटर्स ने 15000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. जब बात आती है पूरी दुनिया में सबसे तेज 15000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दिग्गजों की तो टॉप पर भारत के एक महान बल्लेबाज का नाम आता है.
इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए सबसे तेज 15000 रन
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने वाला यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि भारत के धाकड़ क्रिकेटर विराट कोहली हैं. विराट कोहली ने पूरी दुनिया में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 333 पारियों में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन पूरे किए थे. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में विराट कोहली से बहुत पीछे हैं. सचिन तेंदुलकर ने 356 पारियों में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे किए थे.
टॉप पर भारत के इस महान बल्लेबाज का नाम
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 15000 रन बनाने के मामले में जहां विराट कोहली का नाम नंबर-1 पर आता है, तो वहीं सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 9वें नंबर पर आते हैं. बता दें कि विराट कोहली अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 556 मैच खेलते हुए 27975 रन बना चुके हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 84 शतक और 145 अर्धशतक ठोके हैं. विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान 30 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अभी तक 308 मैचों में 58.46 की औसत से 14557 रन बनाए हैं.
वनडे इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड 53 शतक
विराट कोहली ने इस दौरान वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड 53 शतक और 76 अर्धशतक जमाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने 1 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 4188 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था. टेस्ट क्रिकेट से भी विराट कोहली संन्यास ले चुके हैं. विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही क्रिकेट खेल रहे हैं.