सरकारी स्कूल में एडवांस अटेंडेंस लगागर गायब रहता था टीचर: प्राथमिक स्कूल भंडेली का मामला, रजिस्टर संकुल में जमा किया – Sehore News

सरकारी स्कूल में एडवांस अटेंडेंस लगागर गायब रहता था टीचर:  प्राथमिक स्कूल भंडेली का मामला, रजिस्टर संकुल में जमा किया – Sehore News


सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। शासकीय प्राथमिक स्कूल भंडेली के शाला प्रभारी राजेंद्र सिंह पर आरोप है कि वे रजिस्टर में पहले से हाजिरी भरकर स्कूल से गायब हो जाते हैं।

.

जब टीम ने इस मामले की पड़ताल की, तो शाला प्रभारी राजेंद्र सिंह स्कूल से अनुपस्थित मिले। लेकिन असली हैरानी तब हुई जब उपस्थिति रजिस्टर में 9 दिसंबर के साथ-साथ अगले दिन 10 दिसंबर की हाजिरी भी पहले से दर्ज मिली।यानी जिस दिन स्कूल में मातहतों समेत किसी ने पैर भी नहीं रखा था, उस दिन की हाजिरी पहले ही लगा दी गई थी।

शिक्षक बोले- महीनों से यही तरीका अपनाया जा रहा

स्कूल में मौजूद एक अन्य शिक्षक ने बताया कि राजेंद्र सिंह का यह तरीका नया नहीं है। वह अक्सर इसी तरह एडवांस में हाजिरी लगाते हैं और स्कूल नहीं आते।इससे बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों में भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

DEO को फोन पर की शिकायत

जैसे ही शिक्षक ने यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को फोन पर दी, DEO ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरा उपस्थिति रजिस्टर संकुल केंद्र में जमा कराने के निर्देश दिए।यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि पता चल सके कि कब-कब इस तरह की हेरफेर की गई है और कितने दिनों की हाजिरी फर्जी भरी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में जवाबदेही और निगरानी की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link