NDA, NA और CDS भर्ती नोटिफिकेशन जारी: केंद्रीय, नवोदय विद्यालय में टीचर्स की 15,762 भर्तियां​​​​; यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां वर्टिकल होंगी

NDA, NA और CDS भर्ती नोटिफिकेशन जारी:  केंद्रीय, नवोदय विद्यालय में टीचर्स की 15,762 भर्तियां​​​​; यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां वर्टिकल होंगी


  • Hindi News
  • Career
  • Video Of Teacher Dancing After Drinking Alcohol In School Goes Viral

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज टॉप जॉब्स में बात केंद्रीय विद्यालयों एवं नवोदय विद्यालयों में 795 भर्तियां बढ़ने समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में जानकारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिन के मणिपुर दौरे समेत 4 खबरें। टॉप स्टोरी में बात यूपी बोर्ड में आंसर शीट का पैटर्न बदलने समेत अन्य खबरों की।

टॉप स्टोरी

1. यूपी बोर्ड की आंसर शीट्स अब वर्टिकल होंगी

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं की आंसर शीट में दो बड़े बदलाव करने जा रहा है। अब आंसर शीट में 2 कवर पेज होंगे।

पहला कवर पेज स्टूडेंट्स के लिए और दूसरा एक्जामिनर के लिए होगा। इसके साथ ही अब कॉपी वर्टिकल साइज की होंगी। UP बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी।

पहली बार इस तरह वर्टिकल साइज की कॉपी परीक्षार्थियों को देगा यूपी बोर्ड।

पहली बार इस तरह वर्टिकल साइज की कॉपी परीक्षार्थियों को देगा यूपी बोर्ड।

2. क्‍लास में शराब पीकर डांस करते टीचर वायरल

महाराष्ट्र के एक स्कूल में टीचर ने नशे में धुत होकर क्लासरूम में डांस किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये घटना नांदेड जिले की है।

बच्चे टीचर की इस तरह पहले भी स्कूल आने की शिकायत पेरेंट्स से कर चुके हैं।

बच्चे टीचर की इस तरह पहले भी स्कूल आने की शिकायत पेरेंट्स से कर चुके हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि टीचर अनंत शर्मा नशे में क्लास में बैठे हैं, फिर अचानक उठकर डांस करने लगते हैं। बच्चे उन्‍हें देखकर हंस रहे हैं। इतना ही नहीं टेबल पर रखी पानी की बोतल उठाकर क्लासरूम में ही सर से पानी भी डालने लगते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे पहले भी इसकी शिकायत पेरेंट्स से कर चुके थे और घटना तभी सामने आई जब बच्चों ने पेरेंट्स को बुलाया और उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया।

करेंट अफेयर्स

1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के मणिपुर दौरे पर

राष्ट्रपति कल इंफाल में 86वें नुपी लाल डे में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति कल इंफाल में 86वें नुपी लाल डे में हिस्सा लेंगी।

  • 11 दिसंबर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के मणिपुर दौरे पर रहेंगी।
  • नुपी लाल डे 1904 और 1939 के समय की दो महिला आंदोलनकारियों की याद में मनाया जाता है।
  • मुर्मू इसके साथ ही सेनापति जिले में कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी।

2. भारत ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज जीता

हॉकी इंडिया ने हर प्लेयर को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

हॉकी इंडिया ने हर प्लेयर को 5-5 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

  • 10 दिसंबर को भारत ने 9 साल बाद जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • वहीं, जर्मनी, स्पेन को हराकर 8वीं बार वर्ल्ड चैंपियन रही।
  • भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर ब्रॉन्ज जीता।

3. मेक्सिको ने भारत पर 50% एक्‍सपोर्ट टैरिफ लगाने का ऐलान किया

ये एक्‍सपोर्ट टैरिफ, साल 2026 से लागू होगा।

ये एक्‍सपोर्ट टैरिफ, साल 2026 से लागू होगा।

  • 10 दिसंबर को मेक्सिको की संसद ने भारत समेत 5 एशियाई देशों पर 50% एक्‍सपोर्ट टैरिफ लगाने का ऐलान किया।
  • टैरिफ ऐसे देशों पर लगाया जाएगा जिनके साथ मेक्सिको का कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं है।
  • इसमें भारत समेत चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया शामिल हैं।

4. सुप्रिया साहू को चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2025 का अवॉर्ड

सुप्रिया साहू (बांए) ने अपने काम से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम करने में मदद की है।

सुप्रिया साहू (बांए) ने अपने काम से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम करने में मदद की है।

  • तमिलनाडु एनवायरमेंट डिपार्टमेंट की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुप्रिया साहू को चैंपियंस ऑफ द अर्थ 2025 का अवॉर्ड मिला।
  • UN एनवायर्नमेंटल प्रोग्राम ने उन्हें नेचर के लिए किए गए बेहतर काम और नेचर बेस्ड टेक्नोलॉजी में कई सारे बदलाव के लिए ये अवॉर्ड दिया है।

टॉप जॉब्स

1. UPSC CDS I परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी

UPSC ने CDS I परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को जनवरी-अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले कोर्स में शामिल किया जाएगा। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2.KVS, NVS में पदों की संख्या बढ़ी

केंद्रीय और नवोदय विद्यालय भर्ती के अंतर्गत पदों की संख्या 795 बढ़ा दी गई है। हालांकि ये पद केवीएस के लिए बढ़ाए गए है। एनवीएस की वैकेंसी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

केवीएस में पहले 9126 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। अब इसमें नए पद जुड़ने के बाद यह संख्या 9921 हो गई है।

इस भर्ती के लिए टियर – 1 परीक्षा 10 और 11 जनवरी 2026 को होगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in, www.cbse.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. UPSC NDA & NA (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी

यूपीएससी ने NDA & NA (I) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत 394 वैकेंसी हैं जिसमें से 370 पद लड़कों और 24 पद लड़कियों के लिए हैं।

ये वैकेंसी NDA के 157वें कोर्स के लिए हैं जो 1 जनवरी 2027 से शुरू होगा। साथ ही NA के 119वें INAC कोर्स के लिए भी ये वैकेंसी निकाली गई हैं।

यूपीएससी एनडीए 1 2026 की परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को होगी। उम्मीदवार वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. तमिलनाडु में असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर भर्ती

मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु (TN MRB) ने असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज यानी 11 दिसंबर 2025 को आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

—————–

खबरें और भी हैं…



Source link