देवास में हनुमान अष्टमी के अवसर पर शुक्रवार सुबह शहर भक्ति में डूबा नजर आया। तड़के 5 बजे एमजी रोड स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर से पारंपरिक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जैसे ही रथ में सवार भगवान खेड़ापति नगर भ
.
भक्तों ने भक्ति संगीत पर नाचते-गाते पूरे शहर में दिव्य वातावरण बना दिया। जगह-जगह आतिशबाजी की गई और लोगों ने भगवान के दर्शन के लिए सड़क किनारे कतारें लगाईं। प्रभात फेरी एमजी रोड से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और बाद में मंदिर परिसर में लौटकर समाप्त हुई। यह आयोजन खेड़ापति रामायण मंडल कई वर्षों से करता आ रहा है, और इस बार भी दूर-दूर से आए भक्तों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
यात्रा में संजीवनी बूटी वाली झांकी प्रस्तुत की गई।
हनुमान अष्टमी पर खेड़ापति मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है, जिससे मंदिर का वातावरण रात में और भी मनमोहक नजर आएगा। दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
इस वर्ष भगवान का विशेष, अलौकिक श्रृंगार किया गया है। खास बात यह है कि बाबा को 21,000 लड्डुओं का भव्य महाभोग लगाया जाएगा, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। शाम 8:30 बजे आयोजित होने वाली महाआरती में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।