असंभव है इन रिकॉर्ड्स का टूटना…,क्रिकेट की दुनिया के वो कीर्तिमान जो सदियों तक रहेंगे अमर, आंकड़े उड़ा देंगे होश

असंभव है इन रिकॉर्ड्स का टूटना…,क्रिकेट की दुनिया के वो कीर्तिमान जो सदियों तक रहेंगे अमर, आंकड़े उड़ा देंगे होश


क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो कि करोड़ों दिलों पर राज करता है. खासकर हमारे देश में लोग क्रिकेट को त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते हैं. क्रिकेट इतिहास के सभी फॉर्मेट में एक से बढ़कर एक दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं. भारत की धरती पर इस खेल के इतिहास में शूरवीर हुए हैं. जिन्होंने ऐसे नायाब रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं, जिसे तोड़ पाना तो छोड़िए उनके आसपास भी भटकना किसी क्रिकेटर के लिए नींद में सपने देखने जैसा है. माना जाता है रिकॉर्ड बनते हैं टूटने के लिए लेकिन, कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो शायद सदियो तक अमर रहने वाले हैं. दरअसल, ये रिकॉर्ड इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा हुआ है. इसे तोड़ पाना असंभव सा लगता है और ये रिकॉर्ड दर्शाता कि इन खिलाड़ियों का स्तर क्या है और वह किस स्तर के प्लेयर हैं, तो चलिए जानते हैं उन ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के बारे में.

सचिन तेंदुलकर
लिस्ट में नंबर 1 पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का नाम है.सचिन जैसा खिलाड़ी क्रिकेट इतिहास में शायद ही कभी  पाएगा. उन्होंने न सिर्फ भारतीय टीम के लिए बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में ऐसा कारनामा किया जिसके आसपास भी आने की कोई हिमाकत नहीं कर सकता है. हम यहां बात कर रहे हैं उनके द्वारा बनाए गए 100 शतकों के बारे में. सचिन के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोकने का रिकॉर्ड दर्ज है. वनडे में 49 और टेस्ट क्रिकेट में 51 शतकों की बदौलत उन्होंने ये कारनामा किया है.

रोहित का ट्रिपल डबल हंड्रेड

Add Zee News as a Preferred Source


अगर हम यूं कहें रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, तो ये गलत नहीं होगा. जी हां रोहित शर्मा क्रिकेट जगत में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड है.रोहित शर्मा ने अपने करियर में ओवरऑल 3 दोहरे शतक जड़े हैं. ऐसा शायद ही कोई कर पाएगा.

वनडे की सबसे बड़ी पारी

रोहित शर्मा का नाम एक बार फिर इस फेहरिस्त में आता है. रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का दूसरा डबल हंड्रेड ठोका था. बता दें कि उन्होंने 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौके और 9 छक्कों की मदद से 264 रनों की ऐतिहासिक रिकॉर्डतोड़ पारी खेल डाली. जहां एक पूरी टीम मिलकर इतने रन बनाती है वहां रोहित शर्मा ने अकेले ही 264 रन बनाकर पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए थे.

सबसे ज्यादा  ODI सेंचुरी
विराट कोहली मौजूदा क्रिकेट जगत के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, ये कहना बिल्कुल गलत नहीं है और इस बात की गवाही उनका ये रिकॉर्ड है. जी हां विराट कोहली के नाम अभी तक के वनडे करियर में 53 शतक जड़ने का महारिकॉर्ड कायम है. कोहली 2027 वनडे विश्व कप तक भारतीय टीम का हिस्सा होंगे और वह जिस तरीके की फॉर्म में हैं ये कहना गलत नहीं होगा कि वह अभी और कई शतक ठोकने की क्षमता रखते हैं.

युवराज के 6 छक्के

क्रिकेट इतिहास में युवराज सिंह जैसा दिलेर हिटर शायद ही कभी आएगा. साल 2007 टी20 विश्व कप के दौरान युवराज सिंह ने अपने करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया था. उन्होंने 1 ही ओवर में 6 छक्के ठोककर विश्व रिकॉर्ड बना दिया. आज तक कोई ऐसा नहीं कर पाया है और शायद ही कर पाएगा.

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ रिकॉर्ड्स का अंबार, संन्यास से आने के बाद तबाही मचा रहे डी कॉक, जानें पूरा मामला



Source link