W,W,W… भारत के खूंखार ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाई तबाही, पिच पर बल्लेबाजों में पैदा कर दी दहशत

W,W,W… भारत के खूंखार ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाई तबाही, पिच पर बल्लेबाजों में पैदा कर दी दहशत


भारत के स्टार ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी इन दिनों सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में तूफान मचा रहे हैं. नीतीश रेड्डी ने शुक्रवार को पुणे की DY पाटिल एकेडमी में आंध्र के लिए खेलते हुए मध्य प्रदेश के खिलाफ टी20 मैच में हैट्रिक ली है. बता दें कि नीतीश रेड्डी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर खेल रहे हैं. ऐसे में नीतीश रेड्डी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान तहलका मचा रहे हैं.

भारत के खूंखार ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाई तबाही

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के मैच में हर्ष गवली, हरप्रीत भाटिया और रजत पाटीदार को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया. इस मैच में मध्यप्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और आंध्र की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. आंध्र की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 112 रन पर ढेर हो गई. मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिनर शिवम शुक्ला ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. वहीं, आंध्र की टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए. इसके अलावा नीतीश रेड्डी ने 27 गेंद पर 25 रन बनाए.

Add Zee News as a Preferred Source


95 गेंद पर जड़ दिए 171 रन, 14 साल के ‘हिटमैन’ ने उगली आग, ठोक डाले 6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6,6

नीतीश रेड्डी ने पिच पर बल्लेबाजों में पैदा कर दी दहशत

113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की टीम को तीसरे ही ओवर में आंध्र के सीम बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी ने एक के बाद एक लगातार तीन बड़े झटके दे दिए. नीतीश रेड्डी ने मध्य प्रदेश की पारी के तीसरे ही ओवर में चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर लगातार तीन विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी कर ली. नीतीश रेड्डी ने इस दौरान हर्ष गवली (5), हरप्रीत भाटिया (0) और रजत पाटीदार (0) को आउट कर दिया. नीतीश रेड्डी ने हैट्रिक लेकर मध्य प्रदेश के खेमे में दहशत पैदा कर दी. लग रहा था कि आंध्र की टीम 113 रन के लक्ष्य का बचाव कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

मध्य प्रदेश की टीम ने 4 विकेट से जीता मैच

मध्य प्रदेश की टीम ने 17.3 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाते हुए 4 विकेट से यह मैच जीत लिया. मध्य प्रदेश की तरफ से ऋषभ चौहान ने सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली. इसके अलावा राहुल बाथम ने 32 गेंदों पर नाबाद 35 रन बनाए. आंध्र की टीम के लिए नीतीश रेड्डी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके.





Source link