श्री शिव साईं मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू: बालाघाट में निकली साईं पालकी यात्रा, 14 को समापन – Balaghat (Madhya Pradesh) News

श्री शिव साईं मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू:  बालाघाट में निकली साईं पालकी यात्रा, 14 को समापन – Balaghat (Madhya Pradesh) News


यात्रा में पालकी लेकर चलते श्रद्धालु।

बालाघाट में श्री शिव साईं मंदिर का 20वां वार्षिक उत्सव शुक्रवार को शुरू हो गया। तीन दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन साईं बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाली गई। श्री शिव साईं मंदिर ट्रस्ट यह वार्षिक उत्सव मना रहा है, जो 12, 13 और 14 दिसंबर को विविध कार्यक्रम

.

शोभायात्रा में बेटियां और महिलाएं 108 कलश लेकर शामिल हुईं। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर महावीर चौक, मेन रोड, राजघाट चौक, काली पुतली चौक, आम्बेडकर चौक, गोंदिया रोड, हनुमान चौक, मेन रोड, सुभाष चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंची। यात्रा के बाद प्रथम दिन का पूजन संपन्न हुआ।

पालकी में सवार में साईं बाबा की प्रतिमा।

उत्सव के दूसरे दिन, शनिवार 13 दिसंबर को प्रातः 5 बजे साईं बाबा की काकड़ आरती होगी। इसके बाद प्रातः 7 बजे अभिषेक और प्रातः 8 बजे से मंदिर परिसर में बने पूजन मंडप में शिर्डी के विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक विधि-विधान से पूजन और हवन किया जाएगा।

उत्सव का समापन रविवार 14 दिसंबर को होगा। इस दिन प्रातः 7 बजे अभिषेक, महाआरती और 56 भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद भंडारे के रूप में महाप्रसाद का वितरण भक्तों को किया जाएगा। श्री शिवसाईं मंदिर ट्रस्ट ने जिले के सभी सांई भक्तों से ‘एक कदम सनातन की ओर’ थीम पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

साईं पालकी की अन्य तस्वीरें…



Source link