हरदा में रबी सिंचाई के लिए नहरों में ओसराबंदी: शनिवार से नहरें बंद, उपशाखाओं के अनुसार समय तय, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह – Harda News

हरदा में रबी सिंचाई के लिए नहरों में ओसराबंदी:  शनिवार से नहरें बंद, उपशाखाओं के अनुसार समय तय, किसानों को सावधानी बरतने की सलाह – Harda News



हरदा जिले में रबी फसल की सिंचाई के लिए नहरों में ओसराबंदी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जल संसाधन संभाग की कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी ने इसकी जानकारी दी। यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर लागू रहेगा।

.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार शाम 8 बजे तक रहटाखुर्द, दिनकरपुरा और बूंदड़ा की नहरें बंद रहेंगी। रविवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक रेवापुर उपसंभाग के कुकरावद, छिदगांव, कनगांव और भीलगांव की नहरें बंद रहेंगी।

इसके अलावा मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार शाम 8 बजे तक सामरधा और आलमपुर की नहरों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि बुधवार शाम 8 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक खिड़की और सौताड़ा की नहरों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

सोनतलाई-माचक उपसंभाग की नहरें शाम 4 से सुबह 4 बजे बंद

सोनतलाई उपसंभाग के डगांवाशंकर, लालपुरा, छुरीखाल, अमरापुर, लालमाटी, रोलगांव और खामा की नहरें प्रतिदिन शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक बंद रहेंगी। माचक उपसंभाग के मोहनपुर, जात्राखेड़ी, दीपगांव, मरदानपुर, बाफला, काकड़कच्छ, ढोलगांव, दीपगांवकला-1, दीपगांवकला-2 और जुनापानी की नहरें भी प्रतिदिन इसी समय बंद रहेंगी।

किसानों को चेतावनी, बिना अनुमति पंप नहीं चलाए

कार्यपालन यंत्री वाजपेयी ने किसानों से अपील की है कि वे बिना अनुमति और अग्रिम राशि जमा किए सिंचाई पंप न चलाएं। ट्रैक्टर चालित और 10 एचपी से अधिक क्षमता वाले पंपों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने वाले किसानों के पंप या सायफन बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

पानी की आवक और आवश्यकता के अनुसार बड़ी उपशाखाओं में ओसराबंदी कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।



Source link