टी20 में ठोका दोहरा शतक, 81 गेंद पर कूटे 229 रन, उड़ाए 23 छक्के, खूंखार बल्लेबाज का प्रचंड रिकॉर्ड

टी20 में ठोका दोहरा शतक, 81 गेंद पर कूटे 229 रन, उड़ाए 23 छक्के, खूंखार बल्लेबाज का प्रचंड रिकॉर्ड


एक खूंखार बल्लेबाज ने क्रिकेट के मैदान पर तहलका मचाकर रख दिया और टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक ठोक दिया है. इस बल्लेबाज ने गुरुवार (12 दिसंबर 2025) को खेले गए एक टी20 मैच में 81 गेंद पर नाबाद 229 रन कूट दिए. दुनियाभर के ज्यादातर क्रिकेट फैंस को यह लगता है कि ‘टी20 क्रिकेट’ (20 ओवर फॉर्मेट) में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी (175 रन) खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है, लेकिन ऐसा नहीं है. आज हम बात करेंगे ऐसे बल्लेबाज की, जिसने टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया.

टी20 में ठोका तिहरा शतक

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने ‘टी20 क्रिकेट’ यानी 20 ओवर फॉर्मेट में दोहरा शतक ठोक दिया है. स्कॉट एडवर्ड्स ने एक ऑस्ट्रेलियाई T20 क्रिकेट ग्रेड मैच में दोहरा शतक जड़ा है. स्कॉट एडवर्ड्स ने अपना ताबड़तोड़ दोहरा शतक जमाते हुए 81 गेंद पर नाबाद 229 रन की पारी खेली. स्कॉट एडवर्ड्स ने अपनी इस पारी के दौरान 23 छक्के और 14 चौके जड़ दिए. स्कॉट एडवर्ड्स ने क्लेंजो ग्रुप शील्ड T20 टूर्नामेंट में अल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए फोर्थ राउंड के मैच में विलियम्स लैंडिंग एससी टीम के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली है.

Add Zee News as a Preferred Source


स्वागत नहीं करोगे हमारा! भारत की धरती पर उतरा है फुटबॉल की दुनिया का ‘तेंदुलकर’

81 गेंद पर कूटे 229 रन

स्कॉट एडवर्ड्स के दोहरे शतक के दम पर उनकी टीम अल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 304 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. स्कॉट एडवर्ड्स 81 गेंदों पर 229 रन बनाकर नाबाद रहे. एडवर्ड्स की पारी में 14 चौके और 23 छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 282.71 का रहा था. इसके बाद 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विलियम्स लैंडिंग एससी की टीम 118 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह स्कॉट एडवर्ड्स की टीम अल्टोना स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने 186 रनों से यह मुकाबला जीत लिया. हालांकि इस मैच को ऑफिशियल स्टेटस प्राप्त नहीं है.

कौन हैं स्कॉट एडवर्ड्स?

स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के कप्तान हैं. स्कॉट एडवर्ड्स ने अभी तक 69 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 38.32 की औसत से 2108 रन बनाए हैं. स्कॉट एडवर्ड्स ने इस दौरान वनडे में 20 अर्धशतक जमाए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में स्कॉट एडवर्ड्स का हाईएस्ट स्कोर 86 रन है. 82 टी20 इंटरनेशनल मैचों में स्कॉट एडवर्ड्स ने 2 अर्धशतकों की मदद से 1226 रन बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में स्कॉट एडवर्ड्स का हाईएस्ट स्कोर 99 रन है.



Source link