Last Updated:
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत के दौरे पर हैं. कोलकाता में पहले दिन उन्होंने अपने 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का अनावरण किया. साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी से मिलने के लिए हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे थे लेकिन खराब आयोजन की वजह से वो निराश लौटे.मेसी के स्टेडियम जल्दी छोड़ने पर कोलकाता फैंस ने कुर्सियां तोड़ीं, अधिकारियों पर बोतलें फेंकीं
नई दिल्ली .अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी से मिलने पहुंचे फैंस ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में जमकर बवाल काटा. सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में पहुंच गए और कुछ ने तो स्टेडियम की कुर्सियों को भी तोड़ दिया. दरअसल फैंस अपने इस स्टार फुटबॉलर से ना मिल पाने की वजह से नाराज थे. लोग उनसे मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन मेसी को होटल की तरफ निकाल दिया गया. जब तक फैंस को खबर मिलती वो पहले ही स्टेडियम छोड़ चुके हैं. फैंस काफी नाराज हैं. कुछ लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि वे मेसी को ठीक से देख नहीं पाए.
लियोनेल मेसी के जल्दी मैदान छोड़ने के बाद फैंस ने साल्ट लेक स्टेडियम में कुर्सियां तोड़ दीं और अधिकारियों पर चीजें फेंकीं. वे सिर्फ मेसी के जल्दी चले जाने से ही नहीं, बल्कि अधिकारियों के व्यवहार से भी परेशान थे. खराब आयोजन की वजह से फैंस फुटबॉलर को ठीक से देख नहीं पाए. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि मेसी के जल्दी चले जाने के बाद साल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद फैंस ने सीटें भी तोड़ दीं. वहां जोर-जोर से हूटिंग की आवाजें सुनाई दीं, जबकि पुलिस और अधिकारियों पर बोतलें और पानी के पैकेट फेंके गए.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: Angry fans threw bottles and chairs from the stands at Kolkata’s Salt Lake StadiumStar footballer Lionel Messi has left the Salt Lake Stadium in Kolkata.