ICC Poster Controversy: क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर पाकिस्तान की भयंकर बेइज्जती हुई है, जिसके कारण PCB अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मुंह फुलाए बैठा है और इसके लिए आंदोलन भी कर रहा है. अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC ने पाकिस्तान का दिल तोड़ दिया है. दरअसल, पीसीबी की ये नाराजगी इसलिए है क्योंकि ICC ने टी20 विश्व कप के टिकटों की बिक्री के लिए एक प्रचार पोस्टर जारी किया है जिसमें पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की तस्वीर नहीं है.
आईसीसी ने जो पोस्टर जारी किया है उसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ-साथ एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका), मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), दासुन शनाका (श्रीलंका) और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) की तस्वीर तो है, लेकिन पाकिस्तान के सलमान आगा की फोटो नहीं छपी है. इसी वजह से पाक क्रिकेट बोर्ड आईसीसी ने नाराज है.
पाकिस्तान की फिर बेइज्जती!
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले जब एशिया कप आयोजित हुआ था तब भी हमें ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ा था और उस समय प्रसारकों ने हमारे कप्तान के बिना ही प्रचार अभियान शुरू कर दिया था. उन्होंने आगे कहा कि तब पीसीबी ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से बात की और स्थिति बदली.
सूत्र ने कहा, ”इस बार भी हमें ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आईसीसी ने टिकटों की बिक्री के लिए जारी किए गए प्रचार पोस्टर पर हमारे कप्तान की तस्वीर नहीं लगाई है.”
उन्होंने कहा कि भले ही पाकिस्तान आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पांच टीमों में शामिल न हो, लेकिन उसका एक समृद्ध इतिहास है और वह विश्व कप में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली टीमों में से एक है. पीसीबी को पूरा भरोसा है कि आईसीसी प्रचार पोस्टर और अभियानों में पाकिस्तानी कप्तान को जरूर शामिल करेगी.
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
बता दें कि भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है. 7 फरवरी को मेगा इवेंट का आगाज होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर से भी 5 कदम आगे निकले शुभमन गिल, T20 का ये शर्मनाक रिकॉर्ड देख सैमसन तो तिलमिला जाएंगे!