मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवा में एक नवविवाहिता शालिनी कुशवाहा (30 वर्ष) का शव उसके बंद घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजन को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और दरवाजा खोला। तत्काल पुलिस
.
पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लिया, साथ ही मर्ग कायम किया। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला डॉक्टर सीमांका गर्ग और ड्यूटी डॉक्टर सुशील गुप्ता से शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं।
थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि मृतका का विवाह लगभग सात महीने पहले हुआ था। परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है।