ग्वालियर में व्यापारी को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा: भाई ने पुलिस की पिंक चौकी बूथ पर छिपकर बचाई जान; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप – Gwalior News

ग्वालियर में व्यापारी को बेहोश होने तक बेरहमी से पीटा:  भाई ने पुलिस की पिंक चौकी बूथ पर छिपकर बचाई जान; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप – Gwalior News


हमले के बाद पुलिस की पिंक बूथ चौकी पर घायल व्यापारी।

ग्वालियर के दानाओली सराफा बाजार में दुकान बंद कर घर जा रहे व्यापारी भाइयों पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे एक व्यापारी बेहोश हो गया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार रात की बताई ज

.

होश में आने के बाद व्यापारी ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने गल्ले से नकदी लूट ली और सोने की चेन भी छीन ले गए। उसने यह भी कहा कि इस हमले के लिए कोतवाली थाना पुलिस जिम्मेदार है। व्यापारी के अनुसार, चार दिन पहले भी आरोपियों से विवाद हुआ था और वह पिछले तीन दिनों से लगातार आवेदन लेकर थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया।

घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती हैं।

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दानाओली स्थित मनीराम का बाडा निवासी ओम प्रकाश खण्डेलवाल और दिनेश खण्डेलवाल व्यवसायी हैं। दानाओली में उनकी स्वीट्स शॉप है। शनिवार की रात ओम प्रकाश खंडेलवाल अपने भाई के साथ दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

इसी समय पास ही रहने वाला कपिल शर्मा, आलोक जैन, त्रिलोक चंद जैन, कौशल, निखिल, राजेन्द्र व राजेन्द्र का पिता और कुछ अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोका और बेरहमी से मारपीट कर दी। हमलावर लात-घूंसों से दोनों भाइयों को पीट रहे थे। इसी समय सिर में चोट लगने से ओम प्रकाश खंडेलवाल बेहोश हो गए, जबकि उनके भाई ने पास ही पुलिस की पिंक चौकी बूथ पर छिपकर जान बचाई।

मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गल्ले के रुपए के साथ सोने की चेन लूटी व्यापारी दिनेश खंडेलवाल ने बताया कि वह अपने भाई के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने हमला कर गल्ले के रुपए और सोने की चेन लूट ली। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावर चार दिन से हमले की ताक में थे और वह लगातार पुलिस से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोतवाली थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था

कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था और मारपीट हुई है। हालांकि लूट की बात व्यापारी ने कही है, लेकिन ऐसा अभी कुछ सामने नहीं आया है।



Source link