West Indies Cricketer Stafanie Taylor said after breaching 3000 T20 International runs milestone: It is a great feeling | टी-20 इंटरनेशनल में विराट से भी आगे निकलने वाली महिला क्रिकेटर ने कही ये अहम बात

West Indies Cricketer Stafanie Taylor said after breaching 3000 T20 International runs milestone: It is a great feeling | टी-20 इंटरनेशनल में विराट से भी आगे निकलने वाली महिला क्रिकेटर ने कही ये अहम बात


डर्बी: वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ी स्टाफानी टेलर (Stafanie Taylor) टी-20 इंटरनेशनल में 3,000 रनों का आंकड़ा छू कर काफी खुश हैं. वो महिला एवं पुरुष क्रिकेट दोनों में यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी और वेस्टइंडीज की पहली क्रिकेटर हैं. टेलर ने यह मुकाम बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया था. उनकी टीम हालांकि यह मैच 47 रनों से हार गई.

यह भी पढ़ें- IPL 2020 KXIP vs RCB: हार के बाद एक और नई मुश्किल में फंसे विराट कोहली

टेलर ने 105 टी-30 मैचों में कुल 3,020 रन बनाए हैं. उनसे आगे न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (Suzie Bates) हैं जिन्होंने 119 मैचों में 3,243 रन बनाए हैं. क्रिकेट टेलर ने कहा, ‘मैं आंकड़ों पर विश्वास करने वाली खिलाड़ी नहीं हूं, लेकिन जब यह बड़ी स्क्रीन पर आया तो यह शानदार एहसास था. ये बताता है कि हम महिला क्रिकेटरों ने इतने सालों में कितनी मेहनत की है और लोगों का इसे इतना सम्मान देने को देखकर मैं अभिभूत हूं.’

महिला क्रिकेट में बेशक लोगों को ध्यान न जाता हो लेकिन टेलर के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) से भी ज्यादा रन हैं. विराट के नाम 2,794 रन हैं तो गेल ने 1,627 रन बनाए हैं. टी-20 में वह 100 विकेट लेने से 7 विकेट दूर हैं.
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link