भोपाल. मध्य प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड से प्रदेशवासियों को कुछ हद तक राहत मिली है. पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की उछाल देखी गई. इसमें मुख्य रूप से सागर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान कम रहा. इस दौरान राजधानी भोपाल सहित इंदौर जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा. भोपाल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा. वहीं इंदौर संभाग के जिलों का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक कम रहा.
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में एक सिनोप्टिक सिस्टम अपर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है. आने वाले दिनों में यह प्रदेश के ऊपर सक्रिय हो सकता है. इसके साथ ही एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी पश्चिमी हिमालय में सक्रिय होगा. अगले पांच दिनों में प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं होगा.
इस जिले का तापमान सबसे कम
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल)- 4.7°C (सबसे कम), राजगढ़/पचमढ़ी (नर्मदापुरम)- 5.4°C, इंदौर- 5.9°C, मंदसौर- 6°C, गिरवर (शाजापुर)- 6.4°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
ग्वालियर- 9.8°C
उज्जैन- 9.2°C
जबलपुर- 8.5°C
भोपाल- 6.4°C
इंदौर- 5.9°C