Opinion: भारत के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026, श्रेयस अय्यर की एंट्री से दोगुनी हो जाएगी टीम इंडिया की ताकत

Opinion: भारत के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026, श्रेयस अय्यर की एंट्री से दोगुनी हो जाएगी टीम इंडिया की ताकत


भारत को अगले साल अपना टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने के लिए बहुत बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया में लगातार एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं, जिससे उथल-पुथल का दौर जारी है. ओपनर्स को छोड़कर भारतीय टी20 टीम में किसी भी बल्लेबाज का बैटिंग ऑर्डर तय नहीं है. टॉप ऑर्डर में उपकप्तान शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. वहीं, मिडिल ऑर्डर में कम अनुभव वाले युवा बल्लेबाज मौजूद हैं.

श्रेयस अय्यर की एंट्री से दोगुनी हो जाएगी टीम इंडिया की ताकत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. अगर सेलेक्टर्स श्रेयस अय्यर को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनते हैं, तो वह टीम इंडिया के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो सकते हैं. श्रेयस अय्यर इन दिनों अपनी पसलियों में लगी गंभीर चोट से उबर रहे हैं. श्रेयस अय्यर अगर फिट होकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल हो जाते हैं, तो वह मिडिल ऑर्डर में भारत की ताकत को दोगुना कर देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


1 रन बनाते ही क्रिकेट के इस फॉर्मेट में 16000 रन पूरे कर लेंगे विराट, ‘हिटमैन’ रोहित भी नहीं कर पाए ये करिश्मा

टी20 में शानदार रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के लिए 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 30.66 की औसत और 136.12 की स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में 8 अर्धशतक जड़े हैं. श्रेयस अय्यर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 74 रन है. आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने 133 मैच खेले हैं और 34.22 की औसत और 133.34 की स्ट्राइक रेट से 3731 रन बनाए हैं. श्रेयस अय्यर ने IPL में 27 अर्धशतक ठोके हैं. श्रेयस अय्यर का IPL में हाईएस्ट स्कोर नाबाद 97 रन है.

टी20 वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर का रोल क्यों रहेगा अहम?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद मिलेगी. श्रेयस अय्यर का स्पिनरों के सामने शानदार रिकॉर्ड रहा है. श्रेयस अय्यर बीच के ओवरों में स्पिनरों का सामना बेहतर तरीके से करते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए बड़ा रोल निभा सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर जिस तरह बैटिंग करते हैं, उससे वह विरोधी टीम के लिए काल बन जाते हैं.

‘वनडे’ खेलने मैदान पर उतरेंगे विराट, फिर बरसेंगे शतक, जानिए कब और कहां होंगे ‘किंग कोहली’ के सभी मैच

बड़े टूर्नामेंट जिताने में माहिर

श्रेयस अय्यर गेंदबाजों पर हावी होकर खेलने में सक्षम हैं. वह परिस्थितियों के अनुसार पारी संवारना भी जानते हैं, जिससे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कारण वह टॉप ऑर्डर और लोअर ऑर्डर के बीच अहम कड़ी बन जाते हैं. श्रेयस अय्यर बड़े टूर्नामेंट जिताने में माहिर हैं.श्रेयस अय्यर ने इस साल फरवरी-मार्च में भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट जिताने में बड़ा रोल निभाया था. श्रेयस अय्यर ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी के 5 मैचों में 48.60 की औसत से 243 रन बनाए थे. श्रेयस अय्यर के बल्ले से इस दौरान 2 अर्धशतक निकले थे.



Source link