सड़क पर पानी फैलने के विवाद में चली गोली: ग्वालियर की अशोक कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट, महिलाएं और बच्चे भी घायल – Gwalior News

सड़क पर पानी फैलने के विवाद में चली गोली:  ग्वालियर की अशोक कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट, महिलाएं और बच्चे भी घायल – Gwalior News



सड़क पर पानी फैलने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में गली में पानी फैलने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

.

अशोक कॉलोनी निवासी सूरज दुबे और आकाश दुबे का विवाद सुनील गोस्वामी और जितेंद्र गोस्वामी से हुआ। विवाद की मुख्य वजह गली में स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर जलभराव होना बताया जा रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

इस मारपीट में सूरज दुबे और आकाश दुबे के सिर में चोटें आई हैं। सूरज दुबे ने आरोप लगाया है कि सुनील गोस्वामी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चलाईं, जबकि जितेंद्र गोस्वामी ने रॉड से हमला किया। इस घटना में कुछ महिलाओं और बच्चों के भी घायल होने की सूचना है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखे पुलिस के अनुसार, अशोक कॉलोनी में दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद हुआ है। एक पक्ष ने गोली चलाने का आरोप लगाया है, जिसकी पड़ताल के लिए टीम जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज कर रही है और जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक ताने हुए भी नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में गहन पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link