मदरसे का चंदा न देने पर पीटने वालों का जुलूस: अशोकनगर के चंदेरी में 20 हजार मांगे थे; न देने पर दाढ़ी भी खींची थी – Ashoknagar News

मदरसे का चंदा न देने पर पीटने वालों का जुलूस:  अशोकनगर के चंदेरी में 20 हजार मांगे थे; न देने पर दाढ़ी भी खींची थी – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले के चंदेरी में एक युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी अनस मुखिया और परदीन खान का रविवार को शहर में जुलूस निकाला गया। उन्हें पैदल न्यायालय ले जाया गया, जहां से उन्हें पेश किया गया। तीसरे

.

पीड़ित मोहम्मद जावेद अंसारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अनस मुखिया, परदीन खान और जुनेद खान ने मदरसे की शिकायत करने की रंजिश के चलते उन्हें धमकी दी थी। शुक्रवार को चंदेरी के नए बस स्टैंड पर आरोपियों ने उनसे मदरसे के लिए 20,000 रुपए चंदे की मांग की।

जब जावेद ने मना किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी दाढ़ी खींची, जिससे उनके बाल उखड़ गए। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया रविवार को जिन आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला वह लड़खड़ाते हुए चल रहे थे।

यह खबर भी पढ़ें युवक को थप्पड़ मारे, दाढ़ी खींची तो बाल उखड़े, VIDEO

अशोकनगर में मदरसे की शिकायत करने वाले एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारे गए, उसकी दाढ़ी खींचकर बाल उखाड़ दिए गए और मारपीट में खून निकल आया। आरोप है कि शिकायत से नाराज लोगों ने उससे मदरसे के नाम पर चंदा मांगा और इनकार करने पर पिटाई कर दी। पूरी खबर पढ़ें



Source link