India vs South Africa 3rd T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने रविवार (14 नवंबर) चौंका दिया. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अचानक प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि वह मैच में नहीं खेल रहे हैं. बुमराह पर्सनल कारणों से घर वापस चले गए हैं.
सीरीज में आगे खेलेंगे या नहीं बुमराह?
बीसीसीआई ने कन्फर्म किया कि टी20 सीरीज के बाकी मैचों में बुमराह के हिस्सा लेने के बारे में और जानकारी सही समय पर दी जाएगी. बुमराह हाल ही में तीनों फॉर्मेट में 100 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले पहले भारतीय बॉलर बने. उनकी जगह तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा को शामिल किया गया.
हर्षित-कुलदीप की टीम में एंट्री
ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी बीमारी की वजह से तीसरे मैच में नहीं खेल पाए. अक्षर और बुमराह के न होने पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव किए. डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, सिम्पाला को बाहर किया गया. कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्खिया और ट्रिस्टन स्टब्स को मौका मिला है.
ये भी पढ़ें: सचिन के गढ़ में मेसी… वानखेड़े में ‘महासंगम’, तेंदुलकर-सुनील छेत्री से ऐतिहासिक मिलन
सूर्यकुमार ने क्या कहा?
सूर्यकुमार ने कहा, ”पूरे वीकेंड विकेट अच्छा रहा है और मुझे नहीं लगता कि इसमें ज़्यादा बदलाव होगा, लेकिन अभी से थोड़ी ओस पड़ रही है. हमें लगता है कि बाद में यह और भारी हो सकती है. इसलिए हम पहले बॉलिंग करके खुश हैं. यह एक शानदार जगह है, लोग भी बहुत अच्छे हैं और ग्राउंड भी शानदार है. उम्मीद है कि जब हम बैटिंग और बॉलिंग करेंगे, तो हम सभी को कुछ अच्छा मनोरंजन दे पाएंगे.”
ये भी पढ़ें: टेस्ट में इग्नोर, टी20 में तोड़फोड़… IPL Auction से पहले गरजा इस धाकड़ का बल्ला, 48 घंटे में होगी धनवर्षा!
तीसरे टी20 के लिए इंडिया इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.